{"_id":"6532e25461cd4ba3de07df06","slug":"three-accused-arrested-in-murderous-attack-case-panipat-news-c-244-1-sknl1015-8030-2023-10-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: जानलेवा हमला करने के मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: जानलेवा हमला करने के मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
पानीपत। सेक्टर- 29 पुलिस ने सेक्टर- 29 पार्ट-टू में युवक पर धागा काटने वाले कटर से जानलेवा हमला करने के मामले में नामजद आरोपी राशिद निवासी मीरपुर पीलीभीत हाल धूप सिंह नगर, रवि निवासी शेखपुरा हरदोई हाल कृष्णा गार्डन व हरिशंकर निवासी नंगल हरदोई यूपी हाल घूपसिंह नगर को वीरवार शाम जिला सचिवालय के पास से गिरफ्तार किया।
थाना औद्योगिक सेक्टर- 29 प्रभारी इंस्पेक्टर राकेश ने बताया कि पूछताछ में तीनों आरोपियों ने जानलेवा हमला करने की उक्त वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा। आरोपियों के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त धागा काटने वाला एक कटर बरामद कर पूछताछ के बाद पुलिस ने शुक्रवार को तीनों आरोपियों को न्यायायल में पेश किया, जहां से उन्हे न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया। इस मामले में अक्षय निवासी हरिसिंह चौक ने शिकायत दी थी। संवाद