{"_id":"668de7947310abbbff0523f7","slug":"threatened-to-make-video-viral-if-girl-students-asked-for-fees-back-panipat-news-c-244-1-pnp1003-120874-2024-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: छात्राओं ने फीस वापस मांगी तो वीडियो वायरल करने की दी धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: छात्राओं ने फीस वापस मांगी तो वीडियो वायरल करने की दी धमकी
विज्ञापन
पानीपत। रेलवे रोड के पास स्थित देवी लाल कॉम्पलेक्स में संचालित एक कंप्यूटर सेंटर के संचालक ने अपने तीन साथियों के साथ मिलकर छह छात्राओं से ठगी कर ली। आरोपियों ने इनसे नौकरी लगवाने के नाम पर 25 से 50 हजार रुपये तक लिए। आरोपियों ने न तो इन्हें कंप्यूटर डिप्लोमा कराया और न ही किसी प्रकार की परीक्षा ली। वह इनसे कंप्यूटर डिप्लोमा की मांग करती रही, लेकिन इन्होंने डिप्लोमा कराने से इंकार कर दिया। जब इन्होंने अपनी फीस वापस मांगी तो आरोपियों ने छात्राओं को उनकी वीडियो वायरल करने की धमकी दी। छह छात्राओं ने सिटी थाना पुलिस को इसकी शिकायत दी है। पुलिस ने मामले की जांच के बाद आरोपियों पर केस दर्ज कर लिया है।
शहर की अलग अलग कॉलोनियों की छह छात्राओं ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उन्होंने देवीलाल कॉम्पलेक्स स्थित एक कंप्यूटर सेंटर में दाखिला लिया था। वह सभी यहां कंप्यूटर कोर्स कर रही थी। उन्होंने एक साल तक कंप्यूटर सेंटर की फीस दी। उनसे सेंटर के संचालक प्रताप ठाकुर, धर्मेश, अजय व अकबर सरकारी व निजी नौकरी के नाम पर 25-50 हजार रुपये भी लिए। इन्होंने उनको कंप्यूटर कोर्स तक नहीं कराया और न ही किसी प्रकार की उनकी परीक्षा ली। वह बार बार कोर्स कराने की मांग करती रहीं लेकिन वह कहते रहे कि वो उन्हें सरकारी नौकरी लगवाएंगे। चारों आरोपी उनसे सेंटर में गलत हरकत भी करते थे। उन्होंने अपने परिजनों को इस बारे में बताया। वह परिजनों को लेकर कंप्यूटर सेंटर में आई तो आरोपियों ने कहा कि अगर पैसे मांगे तो वह लड़कियों की वीडियो वायरल कर देंगे। वह ऐसी ठगी रोज करते हैं उनका कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता। इसके बाद उन्होंने सबूत के साथ आरोपियों की पुलिस को शिकायत दी है।
वर्जन-
सिटी पुलिस थाना प्रभारी राजबीर सिंह ने बताया कि लड़कियों की शिकायत पर कंप्यूटर सेंटर संचालकों पर केस दर्ज किया गया है। कंप्यूटर सेंटर के कागजों की जांच की जा रही है। पूरे मामले की जांच की जा रही है। आरोपियों पर उचित कार्रवाई की जाएगी।