फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Threatened to implicate in a false case, case filed against financier

Panipat News: झूठे केस में फंसाने की दी धमकी, फाइनेंसर पर केस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 19 Nov 2025 01:34 AM IST
विज्ञापन
Threatened to implicate in a false case, case filed against financier
अंबाला सिटी। पुराने खाली चेक का हवाला देकर झूठे केस में फंसाने की धमकी देने वाले फाइनेंसर पर पुलिस ने केस दर्ज किया है। यह कार्रवाई जगाधरी गेट पर छोले-भटूरे बेचने वाले कपिल कुमार की शिकायत के आधार पर की गई है। कपिल कुमार ने बताया कि उन्होंने कई वर्ष पहले शहर के कई फाइनेंसरों से कर्ज लिया था और उन्होंने वह कर्ज समय के साथ-साथ अपनी कमाई, मकान व दो दुकानें बेचकर उतार दिया था, लेकिन उन फाइनेंस वालों ने उनके दस्तावेज व सिक्योरिटी चेक आज तक वापस नहीं किए। इसकी दरखास्त उन्होंने थाने में दी थी और इस पर उनके द्वारा बताए गए फाइनेंसर को बुलाया गया था और सभी फाइनेंसर ने माना था की उनके द्वारा दी गई राशि ब्याज सहित उन्हें मिल चुकी है और अब उनका कोई लेनदेन उनके साथ बकाया नहीं है। इन फाइनेंसर में हर्ष शर्मा, उन्हें पिछले कई दिनों से तंग कर रुपये मांग रहा है, जबकि उनका उसके कोई भी लेनदेन नहीं रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed