फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Thread, fabric and machinery attracted

Panipat News: धागे, फैब्रिक और मशीनरी ने किया आकर्षित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 04 Feb 2024 04:09 AM IST
विज्ञापन
Thread, fabric and machinery attracted
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन


पानीपत। टेक्सटाइल नगरी के धागा, फैब्रिक और मशीनरी ने उद्यमियों और बायर को अपनी तरफ आकर्षित किया। तीन दिवसीय ट्रेड शो में पानीपत समेत देशभर की करीब 77 कंपनियों को करोड़ों के ऑर्डर मिले हैं। इसके साथ धागे की नई-नई किस्म देखकर हर कोई हैरान रहा। पानीपत में तैयार मशीनरी चाइना को टक्कर देने के साथ बजट बचाने वाली साबित रही।
अनाज मंडी में चल रही तीन दिवसीय यार्न फैब्रिक एंड एसेसरी ट्रेड शो-2024 का शनिवार को समापन हो गया। अंतिम दिन प्रदर्शनी में पानीपत के उद्यमी और कई प्रदेशों व देशों के बायर पहुंचे। उन्होंने धागे, फैब्रिक और मशीनरी के बारे में विस्तार से जाना। कई बायर ने कंपनियों के साथ सौदा तय किया और कई ने व्यापार आगे बढ़ाने के बारे में तय किया।
विज्ञापन

प्रदर्शनी के आयोजक अभिषेक शर्मा ने बताया कि यहां हर साल प्रदर्शनी लगाई जाती है। इस बार व्यापारियों का उत्साह देखने को मिला। काफी कंपनी इसमें शामिल नहीं हो सकी। वे अगली बार इससे दोगुने स्थान पर ट्रेड शो लगाएंगे। उद्यमी सुरेश गुप्ता ने बताया कि ट्रेड शो में देश की कई बड़ी कंपनी पहुंची हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन कंपनियों के धागे, फैब्रिक खास हैं। इयमें कॉटन जूट, पोलिएस्टर फैंसी और एक्रेलिक यार्न खास रहा। इसके साथ मशीनरी भी बेहद अच्छी रही। एक कंपनी की कॉटन के कपड़े के साथ गर्म चद्दर बनाने की मशीन खास रही। इस तरह के नई तकनीकी मशीनरी हर किसी को जरूरत रहती है।


पानीपत की मशीनरी की देशभर में मांग
उद्यमी सुखबीर मलिक ने बताया कि पानीपत में आधुनिक मशीन बनाई जा रही हैं। ये चाइना की मशीनों से बहुत कम रेट में हैं। पानीपत के अलावा प्रदेश व देश की कई बड़ी कंपनियों में उनकी मशीन हैं। वे बांग्लादेश में भी मशीनों को भेज रहे हैं। स्थानीय उद्यमियों को पानीपत की मशीनरी काफी पसंद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed