फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Thousands of sevadars are returning after serving in the Samagam.

Panipat News: समागम में सेवा करने के बाद हजारों सेवादार लौट रहे वापस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 06 Nov 2024 03:27 AM IST
विज्ञापन
Thousands of sevadars are returning after serving in the Samagam.
समालखा। 77वें संत निरंकारी समागम जैसे जैसे नजदीक आ रहा है वैसे ही निरंकारी आध्यात्मिक स्थल भोड़वाल माजरी में तैयारियों ने जोर पकड़ लिया है। हजारों की संख्या में सेवादार सेवा कर रहे हैं। प्रतिदिन हजारों सेवादार अपनी सेवा पूरी कर जहां अपने घरों के वापस लौट रहे हैं ताकि समागम पर फिर से आध्यात्मिक स्थल पर पहुंच सकें। वहीं वापस लौटने वाले सेवादारों की जगह हजारों सेवादार समागम स्थल पर पहुंचकर अपनी ड्यूटी कर रहे हैं।
विज्ञापन


फरीदकोट के गुरनेक सिंह, गुरतार सिंह व बलवंत सिंह ने बताया कि वे दो नवंबर को सेवा के लिए आए थे और आज वापस जा रहे हैं। समागम पर फिर से आएंगे। सेवादार समीर, रेहान ने बताया कि वे मुंबई से 30 अक्टूबर को सेवा के लिए आए थे। उनकी परीक्षाएं हैं जिसके लिए उन्हें वापस जाना पड़ रहा है। उन्होंने यहां पर पानी, सफाई, मैट बिछाने की सेवा की है। यहां पर मन को संतोष मिलता है।
विज्ञापन

पंजाब के बरानाला से सेवा के लिए पहुंची एकता प्रीत, हरजसप्रीत, सरणप्रीत ने बताया कि वे दो नवंबर को समागम स्थल पहुंची थी। उन्होंने लंगर और तंदूर सेवा की है। माता के आशीर्वाद से वे ये कर पाई हैं। माता ने बुलाया तो समागम में भी पहुंचेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed