फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Thousands of rupees blown from the account by asking OTP

ओटीपी पूछकर खाते से उड़ाए हजारों रुपये

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 13 Sep 2022 01:54 AM IST
विज्ञापन
Thousands of rupees blown from the account by asking OTP
ठग ने एक इलेक्ट्रोनिक कंपनी का कर्मचारी बनकर महिला के पास कॉल की। महिला को बातों में उलझाकर उसकी जानकारी ली। उससे नौ रुपये अपने खाते में ट्रांसफर कराए और ओटीपी पूछकर खाते से 35 हजार रुपये चोरी कर लिए। महिला ने इसकी शिकायत किला थाना पुलिस को दी। पुलिस ने मामले में अज्ञात पर केस दर्ज कर लिया है। अब साइबर सैल भी मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

वार्ड 11 निवासी पूजा जताना पत्नी श्रीराम जताना ने बताया कि उसने कुछ दिन पहले एक कंपनी का घरेलू उपकरण खरीदा था। उसने कुछ कमी आई तो उसने कंपनी कस्टमर केयर पर ऑनलाइन शिकायत दी थी। उसके पास एक कॉल आई। उसने खुद को कंपनी कर्मचारी बताया और उसकी समस्याएं सुनी। उसने अपने खाते में उससे नौ रुपये मंगवाए। उसने नौ रुपये भेज दिए। इसके बाद उसके पास एक ऐप भेजा गया। उसको कहा गया कि इस ऐप में अपनी डिटेज भर दो। उसने डिटेल भर दी। उसके पास एक ओटीपी आया। कॉलकर्ता ने उससे ओटीपी मांगा उसने ओटीपी बता दिया। कुछ देर बाद उसके खाते से दो बार में 37 हजार रुपये चोरी हो गए। उसने दोबारा उस नंबर पर कॉल की तो कॉल नहीं मिली। उसके साथ ठग ने ऑनलाइन ठगी कर ली। उसकी पुलिस से मांग है कि आरोपी को पकड़कर उस पर कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed