फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Thousands of farmers of Haryana and Punjab danced fiercely on Panipat toll

पानीपत टोल पर जमकर नाचे हरियाणा व पंजाब के हजारों किसान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 12 Dec 2021 01:33 AM IST
विज्ञापन
Thousands of farmers of Haryana and Punjab danced fiercely on Panipat toll
पानीपत। पानीपत टोल टैक्स पर दिल्ली की तरफ से टैक्टर-ट्राली, ट्रक व बाइक पर हजारों की संख्या में पह? - फोटो : Panipat
पानीपत। तीन कृषि कानूनों की वापसी और अन्य मांगों पर सहमति के बाद सिंघु बॉर्डर से पंजाब और हरियाणा की ओर लौट रहे किसानों का शनिवार को पानीपत टोल प्लाजा पर भव्य स्वागत किया गया। साथ ही फतेह महोत्सव का आयोजन किया गया, जिसमें लगे चार डीजे की धुन पर जगह-जगह किसान थिरकते रहे। वहीं सुबह से देर रात तक लंगर जारी रहा।
विज्ञापन

पानीपत टोल प्लाजा पर आयोजित फतेह महोत्सव में 5 साल के बच्चे से लेकर 80 साल के बुजुर्ग भी नाचते दिखे। पंजाब निवासी पांच साल का हरप्रीत अपने माता-पिता के साथ सिंघु बॉर्डर से घर जा रहा था। पानीपत टोल प्लाजा पर बहन के साथ कार के ऊपर नाचता दिखा। वहीं 80 साल के राम मेहर किसान साथी विजय के साथ नाचते दिखे। अन्य आंदोलनकारी किसान भी दिनभर टोल प्लाजा पर नाचते रहे। पानीपत टोल प्लाजा पार करते ही कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। दोपहर 2 बजे किसानों की संख्या करीब 5 हजार से ज्यादा हो गई। जीटी रोड के बीच ही हजारों की संख्या में किसान नाचने लगे, जिससे 4 किलोमीटर लंबा जाम लग गया।
विज्ञापन

- पानीपत टोल और मच्छरौली चौक पर किसानों के लिए बनाया गया लंगर
पंजाब के किसानों का स्वागत करने के लिए पानीपत के किसानों ने एक दिन पहले ही लंगर के लिए खाना बनाना शुरू कर दिया था। किसानों का कहना है कि एक लाख से ज्यादा किसानों के खाने की व्यवस्था की थी। सुबह 10 बजे ही यह लंगर शुरू कर दिया गया, जो 11 दिसंबर की पूरी रात चला। इसी तरह मच्छरौली चौक के सामने भी जिले के किसानों ने सिंघु बॉर्डर से लौटने वाले किसानों का स्वागत किया। यहां पर भी डीजे और लंगर की व्यवस्था की गई थी। जिले में प्रवेश करने के बाद यह पहला लंगर था, जहां पंजाब के किसानों ने खाना खाया। मच्छरौली चौक के सामने भी सैकड़ों की संख्या में किसान नाचते और जश्न मनाते दिखे। यहां पर करहंस, मच्छरौली, झट्टीपुर के किसानों ने पंजाब के किसानों के साथ जश्न मनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डाहर टोल पर किसानों को किया सम्मानित
डाहर टोल पर सुबह 9 बजे भाकियू के प्रधान सोनू मालपुरिया ने आंदोलन में अहम भूमिका निभाने वाले जिले के बुजुर्ग किसानों को सम्मानित किया। सम्मान समारोह के बाद जिले के किसान डाहर टोल से सिंघु बॉर्डर के लिए रवाना हुए और फिर वहां से 11 बजे पंजाब के किसानों के साथ वापस लौटे।

- हल्दाना बॉर्डर पर चढू़नी गुट ने किसानों का किया स्वागत
हल्दाना बॉर्डर समालखा में चढ़ूूनी गुट के किसान नेताओं ने करनाल एवं पंजाब की ओर जाने वाले किसानों का स्वागत किया। चढ़ूनी गुट ने समालखा से लेकर पानीपत तक किसानों के स्वागत के लिए पोस्टर लगाए थे। हल्दाना बॉर्डर से लेकर पानीपत तक 200 से ज्यादा पोस्टर लगाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed