फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   This time the Sangh's path march will be based on five changes.

Panipat News: इस बार पंच परिवर्तन आधारित होगा संघ का पथ संचलन

Thu, 02 Oct 2025 12:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Thu, 02 Oct 2025 12:00 AM IST
विज्ञापन
This time the Sangh's path march will be based on five changes.
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पानीपत। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर्ष पूरे होने पर शस्त्र पूजन और पथ संचलन इस बार खास होगा। जिले में 2 और 5 अक्तूबर को दो दिन बड़े स्तर पर कार्यक्रम किए जाएंगे। मुख्य आयोजन दशहरा के दिन वीरवार को होंगे। संघ इस बार व्यक्ति की खुद की मजबूती के साथ परिवार व समाज को भी मजबूती देने के लिए पांच परिवर्तन का मंत्र लेकर काम करेगा। इनमें स्व का बोध, कुटुंब प्रबोधन, सामाजिक समरसता, पर्यावरण संवर्धन और नागरिक कर्तव्य हैं।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ हर साल दशहरा पर शस्त्र पूजन और पथ संचलन कार्यक्रम करता है। संघ का इस बार शताब्दी वर्ष है। संघ के जिला प्रचारक प्रदीप ने बताया कि इस बार 2 और 5 अक्तूबर को शस्त्र पूजन और पथ संचलन के कार्यक्रम किए जाएंगे। संघ ने भौगोलिक दृष्टि से पानीपत को 42 इकाइयों में विभाजित किया है। इन्हीं इकाइयों में शताब्दी वर्ष में तय कार्यक्रम किए जाएंगे। इनमें 12 इकाइयां नगरीय हैं। जिनमें 11 पानीपत नगर व एक इकाई समालखा नगर हैं। इसके अलावा और 30 इकाई ग्रामीण अंचल में हैं। इस बार सशस्त्र पूजन और पथ संचलन में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत और विभाग के अधिकारी मुख्य वक्ता होंगे। वे विजयादशमी उत्सव में आए स्वयंसेवकों और समाज के लोगों में राष्ट्र भाव का संचार करेंगे और उन्हें राष्ट्र कार्य के लिए प्रेरित करेंगे।
विज्ञापन

यहां होंगे कार्यक्रम
विजयादशमी पर केशव में सुबह 8:30 बजे सशस्त्र पूजन और पथ संचलन होगा। यह कार्यक्रम आठ मरला के नजदीक राधा कृष्ण मंदिर के सामने सावन भादो पार्क में किया जाएगा। इसमें पुरानी शुगर मिल की पीछे की कॉलोनियों के कार्यकर्ता व नगर के लोग शामिल होंगे। दूसरा कार्यक्रम लव कुश नगर में सुबह सात बजे होगा। यह कार्यक्रम सेक्टर-18 के बड़ा पार्क में होगा। इसमें सेक्टर-13-17, 18, एल्डिको व अंसल के कार्यकर्ता शामिल होंगे। भक्त सिंह नगर का कार्यक्रम सुबह आठ बजे एसडी विद्या मंदिर स्कूल सेक्टर 11-12 में होगा। ग्रामीण क्षेत्र में छह खंडों के 30 मंडलों में से 12 मंडल में विजयादशमी के दिन शस्त्र पूजन व पथ संचलन कार्यक्रम होगा। बाकी 18 मंडलों में पांच अक्टूबर में कार्यक्रम किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed