{"_id":"68dacdcb6f6e29b98706fc8d","slug":"this-liquor-has-been-found-in-ramleela-after-a-long-time-the-artistes-danced-to-the-song-de-daru-de-daru-panipat-news-c-244-1-pnp1001-144655-2025-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: रामलीला में बड़े दिनों बाद मिली है ये दारू... गीत बजा, दे दारू, दे दारू गाने पर झूमे कलाकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: रामलीला में बड़े दिनों बाद मिली है ये दारू... गीत बजा, दे दारू, दे दारू गाने पर झूमे कलाकार
Mon, 29 Sep 2025 11:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
Updated Mon, 29 Sep 2025 11:49 PM IST
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
पानीपत। श्री सनातन धर्म रामलीला सभा मॉडल टाउन के मंच पर मंचन के बीच, बड़े दिनों बाद मिली है ये दारू, दे दारू, दे दारू... गाना बज गया। यही नहीं रामलीला में राक्षस और देवताओं का अभिनय करने वाले कलाकार गाने पर जमकर झूमे। इसका वीडियो किसी ने सोशल मीडिया पर साझा कर दिया जिसमें लोगों ने रामलीला कमेटी के आयोजन पर सवाल उठाए हैं। लोगों ने सोशल मीडिया पर ही कमेटी से इस्तीफा मांगा है।
वायरल वीडियाे रविवार का बताया जा रहा है। मंच श्री सनातन धर्म रामलीला सभा का नजर आ रहा है जिसमें मंच पर पांच कलाकार नजर आ रहे हैं। इनके हाथ में गिलास और बोतल है। करीब एक मिनट के वीडियो में कलाकार गाने पर गिलास और बोतल लेकर झूम रहे हैं। इसका वीडियो सोमवार को शहर के सोशल मीडिया ग्रुप में वायरल हो गया। लोगों ने रामलीला के मंच पर दर्शकों के सामने इस तरह का गाना चलाने की निंदा की है।
मैं रामलीला में शिवजी का अभिनय कर रहा था। उस समय अपने अभिनय के लिए तैयार हो रहे थे। उस समय तक गाना बज चुका था। मंच संचालक से इस बारे में पूछा गया है। इस तरह के गाने पर रोक लगाई है।
विज्ञापन
- तरुण गांधी, प्रधान, श्री सनातन धर्म रामलीला सभा मॉडल टाउन