{"_id":"68fbd60af9c379677a0f19ac","slug":"this-is-not-the-first-time-any-incident-has-occurred-in-the-market-during-the-festive-season-panipat-news-c-244-1-pnp1001-145974-2025-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: त्योहारी सीजन में बाजार में पहली बार नहीं हुई कोई घटना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: त्योहारी सीजन में बाजार में पहली बार नहीं हुई कोई घटना
Sat, 25 Oct 2025 01:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
Updated Sat, 25 Oct 2025 01:09 AM IST
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह को सम्मानित करते संयुक्त व्यापार मंडल के प्रधान दर्शनलाल वधवा। स्रो
- फोटो : जिला अस्पताल में रोगी को बाहर से दवा लेने के लिए लिखी गई पर्ची।
माई सिटी रिपोर्टर
पानीपत। दिवाली पर इंसार बाजार समेत दूसरे बाजारों में बेहतर सुरक्षा और यातायात व्यवस्था की गई। इसी के चलते बाजार में पूरे सीजन में कोई अप्रिय घटना नहीं हो पाई और बाजार में भी जाम जैसी कोई स्थिति पैदा नहीं हो पाई।
संयुक्त व्यापार मंडल के बैनर तले शुक्रवार को बाजार प्रधानों ने जिला सचिवालय स्थित पुलिस विभाग के सभागार में पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह का आभार जताया। संयुक्त व्यापार मंडल के प्रधान दर्शनलाल वधवा और महासचिव गौरव लीखा ने कहा कि दिवाली के समय बाजारों में भारी भीड़ होती है। इस वर्ष पुलिस प्रशासन द्वारा बेहतर व्यवस्था की गई। इसमें अतिरिक्त पुलिस बल की तैनात, पार्किंग प्रबंधन, ट्रैफिक रूट डायवर्जन और निरंतर गश्त की गई। दुकानदारों के साथ ग्राहकों को भी सुविधा मिली। पुलिस की तत्परता और संवेदनशीलता से दिवाली की खरीदारी शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में हुई। सुरक्षा निगरानी से त्योहार की रौनक और बढ़ी। पुलिस की मुस्तैदी के परिणाम स्वरूप त्योहार पर इस वर्ष बाजारों में झपटमारी और चोरी की कोई घटना भी नहीं हुई।
एसपी ने व्यापारियों से सहयोग की अपील की
पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह ने कहा कि पुलिस लोगों के सहयोग से व्यवस्था बेहतर तरीके से लागू कर सकती है। व्यापारियों ने दिवाली पर सुरक्षा और व्यवस्था लागू करने में अपना पूरा सहयोग दिया। इसके चलते बेहतर व्यवस्था हो पाई और किसी प्रकार की घटना भी नहीं हुई। भविष्य में भी इस प्रकार की व्यवस्था को अमल में लाया जा सकता है। इस मौके पर डीएसपी मुख्यालय सतीश वत्स, डीएसपी सुरेश सैनी, डीएसपी नवीन संधू, डीएसपी राजबीर सिंह, निशांत सोनी, संजय वर्मा, अमन मुंजाल, प्रीतपाल सिंह, राजीव मलिक, सुशील भराड़ा, सुनील सिंगला, मोहित बजाज, कृष्ण फुटेला, चंद्रगुप्त अग्रवाल, सुनील वधवा, चंद्र सहगल, सुरेश आहूजा, हैप्पी पुनानी, हिमांशु कटारिया, कर्मचंद नारंग मौजूद रहे।