फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Third accused of Sandeep murder case arrested

Panipat News: संदीप हत्याकांड का तीसरा आरोपी गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 23 Nov 2024 05:07 AM IST
विज्ञापन
Third accused of Sandeep murder case arrested
पानीपत। सीआईए वन ने सोनीपत के खिरजपुर गांव के संदीप हत्याकांड के तीसरे आरोपी को भादड़ मोड़ से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी विनोद को पुलिस ने एक दिन के रिमांड पर लिया। रिमांड के दौरान आरोपी विनोद से वारदात में प्रयुक्त डंडा व ट्रैक्टर ट्रॉली बरामद की। आरोपी विनोद ने अपने गांव के ही दोस्त सुनील व दीपक के साथ मिलकर संदीप की हत्या करने का कबूलनामा किया। आरोपी दीपक को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

सीआईए वन प्रभारी संदीप सिंह ने बताया कि 18 सितंबर को खिजरपुर गांव निवासी रामफल ने पुराना औद्योगिक क्षेत्र थाना पुलिस में शिकायत देकर बताया था कि उसका बेटा संदीप 15 सितंबर को घर से निकला था। वह सुताना गांव में अपनी महिला मित्र से मिलने गया था। इसके बाद से वह लापता है। 18 सितंबर को ही रोहतक के पास नहर में संदीप का शव मिला था। संदीप की हत्या कर दी गई थी। उन्होंने मामले की जांच की और सुताना गांव के सुनील को गिरफ्तार किया। जांच में पता चला कि संदीप का सुनील की पत्नी के साथ प्रेम प्रसंग था। इस बात का सुनील को पता था। सुनील ने अपनी पत्नी से कॉल कराकर संदीप को अपने घर बुलाया था। फिर 15 सितंबर की रात सुनील ने अपने दोस्त विनोद व दीपक के साथ मिलकर संदीप को बुरी तरह से पीटा । उसको एक कमरे में बंद कर दिया। 16 सितंबर की सुबह तक उसकी मौत हो गई। फिर इन तीनों ने उसके शव को नहर में फेंक दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed