{"_id":"666a39ce301d629260024556","slug":"third-accused-of-attacking-entrepreneur-arrested-stick-recovered-panipat-news-c-244-1-pnp1001-119514-2024-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: उद्यमी पर हमला करने का तीसरा आरोपी गिरफ्तार, डंडा बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: उद्यमी पर हमला करने का तीसरा आरोपी गिरफ्तार, डंडा बरामद
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
पानीपत। तहसील कैंप पुलिस टीम ने भैसवाल गांव के नजदीक स्थित वेस्ट गोदाम के मालिक व उसके पड़ोसी से मारपीट व चोट मारने मामले में तीसरे आरोपी को मंगलवार देर शाम गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसके पास से डंडा बरामद कर उसे कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। आरोपी की पहचान अजय उर्फ बिल्लू निवासी सिद्धार्थ नगर के रूप में हुई। थाना तहसील कैंप प्रभारी इंस्पेक्टर विजय ने बताया कि आरोपी अजय ने अपने साथी आरोपी संजय व अंकुश निवासी हरिनगर व फरार अन्य कई साथी आरोपियों के साथ मिलकर उक्त वारदात को अंजाम देने की बात स्वीकार की है।
इस संबंध में रवि निवासी कुटानी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि उसने भैसवाल गांव में कपड़े के वेस्ट का गोदाम बनाया हुआ है। आठ मई को वह और उसको पड़ोसी विजय निवासी पूठर गासेदाम के बाहर कुर्सियों पर बैठ कर बातचीत कर रहे थे। तभी अक्षय जैन निवासी रेलवे फाटक अपने साथ तीन लड़कों को लेकर वहा आया और उनसे गाली गलौज करने लगा। विजय ने समझाया तो अक्षय जैन साथियों के साथ वहा से चला गया। अक्षय जैन से उसे करीब 10 लाख रुपये लेने थे। अक्षय जैन तीन लाख रुपये का कच्चा माल देकर बाकी पैसे देने से मना कर रहा था। करीब 15 मिनट बाद अक्षय जैन दोबारा आठ-नौ लड़कों को साथ लेकर आया सभी लाठी, डंडे व रॉड से लैस थे। आरोपियों ने आते की उसके व विजय के उपर लाठी, डंडों से़ हमला कर दिया। उन दोनों को हाथ, पैर पर चोट मारने के साथ ही उसका मोबाइल फोन तोड़ दिया। जेब में रखे 24 हजार रुपये भी नहीं मिले। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी।