फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Third accused in Rinku murder case arrested

Panipat News: रिंकू हत्याकांड का तीसरा आरोपी गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 11 Aug 2023 02:10 AM IST
विज्ञापन
Third accused in Rinku murder case arrested
इसराना। इसराना थाने की पुलिस ने परढाना गांव निवासी रिंकू की हत्या में तीसरे आरोपी जौंधन खुर्द गांव निवासी सुमित को गांव के ही अड़्डे से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस इससे पहले अमन उर्फ बोना निवासी समालखा व कुनाल निवासी इसराना को सोमवार रात को गिरफ्तार कर चुकी है। दोनों सात दिन के रिमांड पर हैं। आरोपियों ने पूछताछ में रंजिश के चलते साजिश रचकर शराब पार्टी के दौरान गोली व ईंट से हमला कर रिंकू की हत्या करने की बात कबूल की है। आरोपियों ने 25 दिन पहले रिंकू की हत्या की साजिश रची थी। इसके लिए 15 हजार रुपये में देसी पिस्तौल व चार गोलियां खरीदी थीं। रिंकू की हत्या कर उन्होंने उसकी बाइक को झाड़ियों में छुपा दिया। रिमांड के दौरान अमन व कुनाल से वारदात में प्रयुक्त पिस्तौल, ईंट व रेहड़ी बरामद करने के प्रयास जारी है। सुमित को भी पुलिस ने पांच दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन


इसराना थाना प्रभारी बलराज ने बताया कि तीन अगस्त को को अपने छोटे भाई का हालचाल जानने एनसी मेडिकल कॉलेज गया परढ़ाना गांव निवासी रिंकू (27) वहां से लौटते वक्त संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया था। रविवार शाम को पुलिस को इसराना-पलड़ी रोड के किनारे गड्ढे में शव की सूचना मिली थी। युवक का शव बोरे में डालकर दफनाया गया था। कुत्तों ने गड्ढे को खोदकर बोरे को बाहर खींच लिया और बोरे को फाड़ दिया था। बोरे के बाहर शव के हाथ लटक रहे थे। पिता कर्मबीर ने रिंकू के शव की शिनाख्त की थी। पुलिस ने अमन उर्फ बोना निवासी समालखा व कुनाल निवासी इसराना को गिरफ्तार किया था। इन्होंने एक साल पुरानी रंजिश में रिंकू को पहले शराब पिलाई फिर गोली मार दी। गोली लगने के बाद रिंकू भागने लगा तो इन्होंने ईंट मारकर उसकी हत्या कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed