{"_id":"631e3687a539a8711575d87f","slug":"thieves-took-away-electronics-goods-clothes-from-homes-and-shops-panipat-news-knl1208300158","type":"story","status":"publish","title_hn":"पानीपत: बेटी के घर मोहाली गई थी महिला, घर से नकदी और सामान चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पानीपत: बेटी के घर मोहाली गई थी महिला, घर से नकदी और सामान चोरी
विज्ञापन
जिले के अलग-अलग स्थानों पर चोरी की पांच घटनाओं में चोर घर और कार से इलेक्ट्रानिक्स सामान, बर्तन, हजारों रुपये नकदी और दुकान से कपड़े उठा ले गए। इस संबंध में भुक्तभोगियों ने पुलिस को चोरी की सूचना दी और शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की।
मॉडल टाउन में एक बुजुर्ग महिला के घर से चोर नकदी, एलईडी और पीतल और चांदी के बर्तन चोरी कर फरार हो गए। महिला अपनी बेटी के पास मोहाली गई थी। वह 10 सितंबर की रात घर लौटी तो मकान के ताले टूटे मिले। अंदर पहुंची तो सामान बिखरा हुआ था। जिसके बाद उसने पुलिस को चोरी की सूचना दी और शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की।
मॉडल टाउन निवासी चंद्रकला ने बताया कि वह अपनी बेटी के घर में रहती है। जबकि बेटी मोहाली पंजाब में रहती है। 30 अगस्त को वह अपने घर का ताला लगाकर बेटी के साथ मोहाली चली गई थी। 10 सितंबर की रात घर लौटी तो उसके मकान का ताला टूटा हुआ मिला। अंदर ड्राइंग रूम का भी ताला टूटा हुआ था। अंदर जाकर देखा तो सामान बिखरा पड़ा था। जिसके बाद उन्होंने आस पड़ोस के लोगों से पूछताछ की, लेकिन कोई सुराग न मिलने पर उन्होंने डायल-112 पर कॉल कर सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कार्रवाई शुरू की। घर से एक एलईडी, पीएनबी और बीओआई बैंक के लॉकर की चाबिया, 5700 रुपये नकदी, पीतल और कांसे के बर्तन चोरी मिले।
विज्ञापन
रानी महल निवासी सचिन छाबड़ा ने बताया कि नौ सितंबर को दोपहर करीब पौने चार बजे वह दुकान खुली छोड़कर बेटी को ट्यूशन छोड़ने गया था। वह 10 मिनट मे दुकान पर लौटा तो गल्ले में रखे 12 हजार रुपये चोरी मिले। उन्होंने मामले की शिकायत चांदनी बाग थाना पुलिस को दी, जिस शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
रोहतक की बालकनाथ कॉलोनी निवासी रविंद्र ने बताया कि वह विशाल मेगा मार्ट पानीपत में मैनेजर के पद पर नौकरी करता है। वह सुबह पौने आठ बजे स्टोर पर पहुंचा और शटर खोलकर अंदर पहुंचा तो सामान बिखरा मिला। उन्होंने टॉप फ्लोर पर जाकर देखा तो 25 जैकेट, 77 जींस, एक बैग, तीन जोड़ी जूते,चोरी मिले। अज्ञात आरोपी छत व दीवार तोड़कर अंदर घुसे और चोरी की वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए।
विकास नगर निवासी जनक राज ने बताया कि उसने नौ सितंबर की रात को अपनी गाड़ी घर के बाहर पार्क की थी। सुबह उठकर देखा तो गाडी का शीशा टूटा हुआ था। अंदर से गाडी का ईसीएम चोरी मिला। जिसके बाद उन्होंने पुलिस को शिकायत दी। पानीपत में ईसीएम चोरी की वारदात थमने का नाम नहीं ले रही है, पुलिस लगातार सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है, लेकिन अभी तक सफलता हाथ नहीं लगी है।
तहसील कैंप के राम नगर निवासी सुरेंद्र ने बताया कि नौ सितंबर को वह सेक्टर 29 में ड्यूटी पर गया था। उसकी पत्नी मकान पर ताला लगाकर अपने माता-पिता के घर गई थी। वह 10 सितंबर को पत्नी घर पहुंची तो मकान का ताला टूटा हुआ था। पत्नी ने फोन कर उसे सूचना दी। वह घर पहुंचा और देखा कि घर का सामान बिखरा हुआ था। गुजक से 14 हजार, अलमारी से छह हजार, कान की बाली, लोकेट समेत अन्य सामान चोरी मिला। तहसील कैंप थाना पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।