फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Thieves targeted Union Bank ATM in Nangal Khedi in Panipat, miscreants cut machine and took out lakhs

Panipat: नांगल खेड़ी में चोरों ने यूनियन बैंक के ATM को बनाया निशाना, बदमाशों ने मशीन को काटकर लाखों निकाले

Sat, 09 Mar 2024 02:58 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Sat, 09 Mar 2024 02:58 PM IST
सार

जानकारी के अनुसार चोरों ने महज 3 मिनट के अंदर चोरी की इस वारदात को अंजाम दिया है। चोरी की यह घटना बैंक के सीसीटीवी में भी कैद हो गई है। शनिवार को बैंक की छुट्टी होने के कारण अभी तक पुलिस को भी सीसीटीवी नहीं मिल पाई है।

विज्ञापन
Thieves targeted Union Bank ATM in Nangal Khedi in Panipat, miscreants cut machine and took out lakhs
एटीएम में चोरी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पानीपत में जीटी रोड से लगते नांगल खेड़ी गांव में चोरों ने शुक्रवार की रात करीब 2:00 बजे एक एटीएम को काट कर करीब 3 लाख 59 हजार रुपये चोरी कर लिए। एटीएम मशीन को काटने के लिए चोरों ने एटीएम का शटर उखड़ा। एटीएम मशीन काटने की सूचना तुरंत बैंक के कंट्रोल रूम तक पहुंची। इसके बाद मौके पर पुलिस और बैंक कर्मी भी पहुंच गए लेकिन तब तक कर एटीएम मशीन को काटकर सारा कैश निकाल ले गए।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि चोरों ने महज 3 मिनट के अंदर चोरी की इस वारदात को अंजाम दिया है। चोरी की यह घटना बैंक के सीसीटीवी में भी कैद हो गई है। शनिवार को बैंक की छुट्टी होने के कारण अभी तक पुलिस को भी सीसीटीवी नहीं मिल पाई है। बता दें की नांगल खेड़ी गांव में यूनियन बैंक के जी एटीएम को उखाड़ गया है उसके पास एक्सिस बैंक का एटीएम भी है और ठीक उसी के सामने यूनियन बैंक का ब्रांच ऑफिस है।
विज्ञापन


इस मामले को लेकर सेक्टर 29 थाना पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है । पुलिस अधिकारियो को कहना है कि वे जल्द ही घटना का खुलासा करेंगे और चोर सलाखों के पीछे होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed