{"_id":"681140be6a98b1ef1c0c7c25","slug":"thieves-stole-545-km-of-electricity-wires-case-filed-after-14-days-panipat-news-c-244-1-pnp1012-136155-2025-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: चोरों ने 5.45 किमी बिजली के तार चुराए, 14 दिन बाद केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: चोरों ने 5.45 किमी बिजली के तार चुराए, 14 दिन बाद केस दर्ज
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
इसराना। निर्माणाधीन 220 विद्युत सब स्टेशन के भाऊपुर और कालखा गांव के बीच चोरों ने 5.45 किमी तार चोरी कर लिए। तार चोरी होने के 14 दिन बाद कार्यदायी कंपनी के सीनियर इंजीनियर ने पुलिस थाने में इसकी शिकायत दी। जिसके बाद इसराना थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मंगलवार को मूल रूप से बिहार के वैशाली जिले के सरैया गांव निवासी आशुतोष कुमार झा ने इसराना थाना पुलिस को शिकायत दी। उन्होंने बताया कि वह आरएस इंफ्रा प्राइवेट कंपनी के पानीपत प्रोजेक्ट पर सीनियर इंजीनियर है। कम्पनी को हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम लिमिटेड (एचवीपीएनएल ) के द्वारा हरियाणा सरकार की परियोजना के अन्तर्गत 220 केवी नैन सब स्टेशन से 132 केवी सब स्टेशन जाटल और नैन सब स्टेशन से सेक्टर-1 पानीपत तक का निर्माण किया जा रहा है।
16 अप्रैल को उन्हें सूचना मिली थी कि भाऊपुर और कालखा गांव के बीच चोरों द्वारा करीब 5.45 किमी लंबा तार चोरी कर लिया गया। जिसकी वजह से कई मशीनें भी खराब हो गई। इसराना थाना पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।