फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Thieves entered inside by breaking the shutter of the shop, stole Rs 21500 and entered another shop, leaving the tools and running away after failing

दुकान का शटर तोड़कर अंदर घुसे चोर, 21500 रुपये चोरी कर दूसरी दुकान में घुसे, असफल होने पर औजार छोड़कर भागे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 08 Jan 2022 02:24 AM IST
विज्ञापन
Thieves entered inside by breaking the shutter of the shop, stole Rs 21500 and entered another shop, leaving the tools and running away after failing
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पानीपत। पचरंगा बाजार में चोरों ने एक दुकान का शटर तोड़कर 21 हजार 500 रुपये पर हाथ साफ कर दिया। सुबह दुकान मालिक मौके पर पहुंचा तो चोरी का खुलासा हुआ। शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
अंसल सुशांत सिटी निवासी मानव गोयल ने बताया कि पचरंगा बाजार में उनकी कंबल और बेडशीट की दुकान है। वे दुकान बंद कर घर चले गए थे। सुबह जब दुकान पर पहुंचे तो शटर टूटा हुआ था। गल्ले का लॉक भी टूटा मिला और उसमें से 21500 रुपये चोरी मिले। वहीं पड़ोसी दुकानदार रमेश बंसल ने बताया कि चोरों ने उनके शटर में तोड़फोड़ करने की कोशिश की, लेकिन असफल होने पर आरोपी उनकी दुकान के बाहर ही अपने औजार छोड़कर फरार हो गए।
विज्ञापन

शार्ट सर्किट के कारण बंद कर जाते है सीसीटीवी
मानव ने बताया कि पिछले कई दिनों से बिजली कम या ज्यादा आने से रात को शार्ट सर्किट होने का डर रहता था, जिस वजह वह बिजली का कनेक्शन काट जाते थे। इससे सीसीटीवी कैमरे भी बंद हो जाते हैं। उनके पास लगे सीसीटीवी कैमरों को चेक किया, लेकिन सभी बंद मिले। उन्हें आशंका है कि किसी परिचित ने ही चोरी की वारदात को अंजाम दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चौकीदार पर शक, मालिक और पुलिस को दिए अलग-अलग बयान
मानव ने बताया कि तीन दुकानदारों ने मिलकर अपना पर्सनल चौकीदार रखा हुआ है, जिसको वह हर माह साढ़े छह हजार रुपये वेतन देते थे। चोरी के बाद उन्होंने सुबह चौकीदार से पूछताछ की तो उसने कहा कि उसे कुछ काम आ गया था, जिस वजह से वह रात 11 बजे ही चला गया था। वहीं जब पुलिस ने पूछताछ की तो कहा कि वह एक ऑटो में सो रहा था। ऐसे में संतोषजनक जवाब न देने पर उसी पर शक है।
वर्जन
दुकानदार की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है, मामले की जांच शुरू कर दी है। जल्द ही चोर को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
- इंस्पेक्टर सुनील कुमार, शहर थाना प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed