फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Thieves cleaned goods worth lakhs at three places

चोरों ने तीन जगह किया लाखों का माल साफ

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 11 Mar 2022 01:38 AM IST
विज्ञापन
Thieves cleaned goods worth lakhs at three places
पानीपत। चोरों ने तीन जगहों से लाखों का माल साफ कर दिया। गांव सिठाना रोड पर टाइल्स के प्लांट से चोरों ने लाखों रुपये का माल चोरी कर लिया। एक अन्य सीआरपीएफ कर्मी के मकान से चोर जेवर और नकदी ले गए। उधर, पशु फीड स्टोर संचालक को झांसे में लेकर गल्ले से पांच हजार रुपये बदमाश चोरी कर ले गए। तीनों ही मामलों में संबंधित थाना पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

चोरी : 1
सेक्टर 13-17 निवासी सुमित गर्ग ने बताया कि उसका गांव सिठाना में लार्ड शिवा सेल्स एजेंसी के नाम से टाइल्स का प्लांट है। आठ मार्च को प्लांट से लाखों रुपये कीमत का सामान चोरी हो गया। आरोपी गेट के ताले तोड़कर अंदर घुसे और उसके बाद सामान चोरी कर ले गए। सुमित ने बताया कि उन्होंने धर्मगढ निवासी बलजीत को प्लांट पर गार्ड के रूप में रखा हुआ है, चोरी की रात वह गैर हाजिर था। चोरी हुए सामान में 50 लीटर इंजन ऑयल, टेबल मोटर, 32 नग, एलपीजी सिलेंडर ओर अन्य सामान चोरी मिला। सदर थाना पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

चोरी : 2
गांव राजाखेड़ी निवासी प्रदीप मलिक ने बताया कि वह प्राइवेट नौकरी करता है। प्रदीप ने बताया कि बड़ा भाई संदीप सीआरपीएफ में तैनात है। भाभी चार दिन पहले संदीप के पास गई थी। वह आठ मार्च को अपने मकान में सोया हुआ था। इसी बीच उसने रात दो बजे उठकर देखा तो भाई संदीप के मकान का ताला टूटा हुआ था। पीड़ित ने बताया कि भाभी के घर लौटने पर पता चल पाएगा कि मकान से कितनी नकदी और जेवरात चोरी हुए है। किला थाना पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चोरी : 3
गांव सौदापुर निवासी राजेश कुमार ने बताया कि उसने सौदापुर बस अड्डे पर पशुुु फीड की दुकान कर रखी है। बुधवार को शाम छह बजे वह दुकान पर था। इसी बीच दो अज्ञात युवक आए और उसे पशु की फॉकी का डिब्बा मांगने लगे। वह अंदर डिब्बा लेने गया और लौटा तो दोनों युवक नहीं थे। गल्ला खुला हुआ था। उसने गल्ला चेक किया तो अंदर से पांच हजार रुपये चोरी मिले। उसने आस-पास क्षेत्र में आरोपियों की तलाश की, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं लग सका। इसके बाद उसने पुराना औद्योगिक थाना पुलिस को शिकायत दी, जिस शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed