फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   thief take millions in cash and jewelry from house

ज्वेलरी कारीगर के घर से ले गए लाखों की नकदी और गहने

Sun, 11 May 2014 11:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/पानीपत
अमर उजाला ब्यूरो/पानीपत Updated Sun, 11 May 2014 11:56 PM IST
विज्ञापन
thief take millions in cash and jewelry from house
पानीपत। तूफान और बारिश के बीच पुलिस सुरक्षा को दरकिनार कर किला चौकी से दो सौ मीटर दूरी पर ज्वेलरी के मशहूर कारीगर बाबू बंगाली के घर से चोर लाखों की नकदी और गहने ले गए। किला चौकी पुलिस कंट्रोल रूम से रातभर पीड़ित को कार्रवाई का भरोसा दिलाती रही और सुबह कार्रवाई करने की बजाय बस स्टैंड चौकी का क्षेत्र बताकर पीछे हट गई। इसके बाद पीड़ित ने बस स्टैंड चौकी पुलिस को शिकायत दी। बस स्टैंड चौकी पुलिस ने भी एक बार शिकायत ले ली और फिर यह क्षेत्र थाना शहर का बता दिया। पीड़ित 24 घंटे तक कार्रवाई को लेकर पुलिस के चक्कर लगाता रहा। एफएसएल की टीम ने नमूने जुटा लिए हैं और जांच को भेज दिए हैं।
विज्ञापन

थाना शहर के अंतर्गत ठठेरा मोहल्ला स्थित सुनारों वाली गली में रहने वाले ज्वेलरी के मशहूर कारीगर शाहजहां मलिक उर्फ बाबू बंगाली के घर में घुस गए। यहां पर दो लड़कों को मुहर्रम मलिक व इशाक सहित उनके परिवार के साथ रह रहा था। शाहजहां पत्नी के साथ हज यात्रा पर और बड़ा लड़का परिवार सहित कोलकाता मूल गांव चला गया। यहां पर छोटा लड़का इशाक मलिक था। बीती शाम को तूफान और बारिश के दौरान चोर घर में आ गए और नकदी सहित लाखों के जेवर ले गए। इशाक देर रात को दुकान से घर पर पहुंचा तो दरवाज खुला मिला। वह मकान में दाखिल हुआ और एक के बाद एक तीनों कमरों में पहुंचा तो सारी अलमारियां टूटी हुई थी और सामान बिखरा था। उसने इसकी सूचना पुलिस कंट्रोल रूम में दी। इसके बाद किला चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। इशाक ने पुलिस को बताया कि चोर मकान से डेढ़ से दो लाख नकद व करीब आठ तोले सोने के गहने ले गए।
विज्ञापन

रविवार को सुबह एफएसएल की टीम मकान पर पहुंची और नमूने लिए। इशाक ने चौकी पुलिस में कार्रवाई को लेकर संपर्क किया तो उसको बस स्टैंड चौकी पुलिस का क्षेत्र बता दिया। वह इसके बाद बस स्टैंड चौकी में पहुंचा शिकायत दी। पुलिस ने शिकायत लेकर जांच शुरू कर दी।   
विज्ञापन
विज्ञापन

साढे़ छह से साढ़े नौ के बीच की चोरी
इशाक ने बताया कि उसका पिता शाहजहां मलिक उर्फ बाबू बंगाली मां के साथ 23 अप्रैल को हज पर गए थे। उनको वहां से सीधा कोलकाता आना था। इसी के चलते बड़ा भाई मुहर्रम भी परिवार सहित कोलकाता चले गए। वह घर पर अकेला था और बीती शाम साढ़े ठह बजे मकान के ताले लगातार हलवाई हट्टा स्थित कारीगर की दुकान पर आ गया। इसी बीच तेज बारिश आ गई और वह दुकान पर ही रह गया। वह दुकान से रात करीब साढ़े नौ बजे घर पर पहुंचा।
पुलिस रातभर देती रही आश्वासन
इशाक मलिक ने बताया कि उसने रात करीब 10 बजे कंट्रोल रूम में चोरी की सूचना दी। जिसके 15-20 मिनट बाद किला चौकी पुलिस से फोन आया और मकान में चोरी की पूरी जानकारी ली। जिसके करीब 10-15 मिनट बाद पुलिसकर्मी पहुंचे और मकान में जांच की। पुलिसकर्मी रविवार सुबह कार्रवाई करने की बात कहने लगे और चले गए। रविवार को सुबह एफएसएल की टीम घर से नमूने ले गई, लेकिन पुलिसकर्मी नहीं पहुंचे। उसने किला चौकी पुलिस में कार्रवाई को लेकर संपर्क किया तो चौकी पुलिस ने उसको यह क्षेत्र बस स्टैंड चौकी के तहत बताया। इशाक चौकी पुलिस में पहुंचा और शिकायत दी। जिसके बाद चौकी पुलिस ने थाना शहर का क्षेत्र बता दिया।
तेज आंधी व बारिश का उठाया फायदा
चोरों ने बीती रात को आई तेज आंधी व बारिश का पूरा फायदा उठाया। इशाक ने बताया कि आसपास कई मकान हैं। लेकिन हर कोई बिजली कड़कने से मकान में होने वाली आवाजाें का सही से अंदाजा नहीं लगा पाए। उसने बताया कि चोरों ने मकान के ऊपर वाले कमरे की अलमारी को बुरी तरह से तोड़ दिया।

वर्जन
ठठेरा मोहल्ला स्थित एक मकान में चोरी होने की सूचना मिली थी। एक मुलाजिम मौके पर पहुंचा था। जिसमें उक्त मकान थाना शहर के अंतर्गत मिला। पुलिस दूसरे क्षेत्र में हस्तक्षेप नहीं कर सकती।
एएसआई सतपाल, उप प्रभारी, किला चौकी पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed