फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   thief in to the home and women catch him

महिला ने दिखाई बहादुरी, घर में घुसे चोर को पकड़ा और पुलिस को सौंपा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 29 Feb 2020 01:27 AM IST
विज्ञापन
thief in to the home and women catch him
बिशन स्वरूप कॉलोनी में एक चोर ने ट्रांसपोर्टर के घर में घुसकर चार घंटे तक रेकी की और उसके बाद जब सुबह छह बजे घर के अंदर घुसा तो मालकिन ने उसे पकड़ लिया। वहीं, शोर सुनकर परिवार के सभी सदस्य इकट्ठा हुए और आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। वहीं, पुलिस ने आरोपी को पकड़कर उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में जितेंद्र शर्मा पुत्र हरिमोहन शर्मा ने बताया कि वह बिशन स्वरूप कॉलोनी में रहता है। उन्होंने बताया कि 28 फरवरी की रात को एक से दो बजे के बीच अज्ञात व्यक्ति आया, जिसने करीब चार घंटे तक घर की रेकी की और जब घर में सुबह छह बजे घुसा तो घर की सदस्य सुरेश कटारियां ने उसे पकड़ लिया। वहीं, आवाज लगाकर सभी को जगाया, जिसके बाद सभी ने आरोपी युवक को पड़ा लिया और पुलिस को सौंप दिया। आरोपी ने अपनी पहचान विरेंद्र कुमार बंजारे पुत्र कुमकरन बंजारे, निवासी कवर्धा, छत्तीसगढ़ के रुप में बताई। पीड़ित ने बताया कि जब उन्होंने घर के अंदर चेकिंग की तो खिड़की की जाली टूटी हुई मिली, जिसको तोड़कर चोर ने घर के अंदर घुसकर चोरी करने का प्रयास किया।
विज्ञापन

ट्रांसपोर्टर की पत्नी और घर मालकिन के अनुसार
मकान मालिक ट्रांसपोर्टर इंद्र सिंह कटारियां की पत्नी सुरेश कटारियां ने बताया कि सुबह छह बजे उसे कमरे से बाहर हलचल सुनी। उसने पहले सोचा बेटा है, लेकिन दूसरी बार दोबारा आवाज आई तो वह उठकर बाहर देखने लगी, लेकिन बाहर कोई नहीं था। उसके बाद जब वह वापस कमरे की तरफ जाने लगी तो उसे रसोई के सामने एक युवक दिखा, जिसको देखते उसने पीछे से पकड़ लिया और शोर मचाया, जिसके बाद उसका बेटा और पति बाहर आए और चोर को पकड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीसीटीवी फुटेज के अनुसार चोर ने पूरे घर की रेकी की
सीटीवीवी फुटेज के अनुसार चोर ने घर में आने के लिए दो बार विचार किए, पहले आया, फिर गया, एक बार फिर आया और वापस चला गया, लेकिन तीसरी बार उसने घर के अंदर कदम रख ही दिए, जिसके बाद चोर ने अंदर घुसकर मकान के चारों तरफ जाकर मकान के अंदर घुसने का प्रयास किया, लेकिन जब उसे कही से रास्ता नहीं दिखा तो उसने एक खिड़की की जाली उखाड़ दी। वहीं फिर मेन गेट से अंदर घुसा और दबोचा गया।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। वहीं प्राप्त शिकायत पर केस दर्ज कर आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है।
- धर्मबीर, बस स्टेंड चौकी इंचार्ज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed