{"_id":"67687ccc0a372f8c9f0b05b7","slug":"they-were-supplying-bedsheets-bearing-the-label-of-a-renowned-company-panipat-news-c-244-1-pnp1003-129420-2024-12-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: नामी कंपनी का लेबल लगा सप्लाई कर रहे थे चादर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: नामी कंपनी का लेबल लगा सप्लाई कर रहे थे चादर
विज्ञापन
पानीपत। उग्राखेड़ी गांव स्थित एक टेक्सटाइल फैक्ट्री में एक कंपनी के नाम के लेबल लगा चादर बेचने के मामले का भंडाफोड़ हुआ है। फैक्ट्री मालिक नामी कंपनी के लेबल लगा अपनी चादर बेचता था।
पुलिस ने उग्राखेड़ी गांव स्थित टेक्सटाइल फैक्ट्री में दबिश दी तो मालिक यहां से फरार हो गया। पुलिस को यहां से नामी कंपनी का लेवल लगी हुई 56 चादर व कंपनी के 400 लेबल मिले। अब पुलिस ने आरोपी टेक्सटाइल फैक्ट्री के मालिक पर केस दर्ज कर लिया है। चांदनीबाग थाना पुलिस को दी शिकायत में सोनीपत के विशाल नगर निवासी नितिन कुमार ने बताया कि वह प्राइम आईपीआर कंपनी में बतौर इन्वेस्टिगेटर काम करता है। उनकी कंपनी बौद्धिक संपदा अधिकार का हनन करने वालों के खिलाफ काम करती है। वेलस्पून लिविंग भारत की एक ऐसी कंपनी है, जो कि घरेलू इस्तेमाल की चीजे बनाती है। इस कंपनी ने भी आईपीआर को अधिकार दिए हुए है कि कोई उनकी कंपनी के प्रोडक्ट को कॉपी करें या उनके नाम का इस्तेमाल करे तो वह उसकी पुलिस को शिकायत कर सकती है।
इसी के तहत उसे अपनी जांच-पड़ताल में पता लगा कि गांव उग्राखेड़ी में रमन मल्होत्रा नाम अपनी फैक्टरी में वेलस्पून लिविंग कंपनी के स्पेस नामक ब्रांड की नकली चादर बनाता व पेकिंग करता है। इसकी शिकायत उसने पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर दबिश दी थी। फैक्ट्री में रमन मल्होत्रा निवासी अंसल बैठा मिला। फैक्ट्री में कंपनी के लेबल लगी चादर पैक की जा रही थी। पुलिस ने रमन से कागजात मांगे तो वह मौके से फरार हो गया। पुलिस को फैक्ट्री से 56 चादर व कंपनी के 400 लोगो मिले। पुलिस ने इन्हें अपने कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
चांदनी बाग पुलिस थाना प्रभारी संदीप सिंह ने बताया कि उनकी टीम ने कंपनी के अधिकारियों के साथ फैक्ट्री का निरीक्षण किया था। यहां फैक्ट्री में एक नामी कंपनी के नाम का लेबल इस्तेमाल कर चादर की पैकिंग होते मिली। फैक्ट्री मालिक पर केस दर्ज किया गया है। उसकी धरपकड़ जारी है।