फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   There's a scramble for seats on trains and buses this Holi.

Panipat News: होली पर ट्रेनों और बसों में सीटों के लिए मारामारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 04 Mar 2026 02:44 AM IST
विज्ञापन
There's a scramble for seats on trains and buses this Holi.
पानीपत। होली पर अपने घरों की ओर लौटने वाले यात्रियों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। रेलवे स्टेशन और बस अड्डे पर सोमवार की तरह मंगलवार को भी भारी भीड़ देखने को मिली।
विज्ञापन

ट्रेनों और बसों में सीटें पूरी तरह भरी रहती हैं और कई यात्री खड़े होकर सफर करने को मजबूर हैं। त्योहार की खुशियों के बीच सफर की परेशानियां यात्रियों के लिए बड़ी चुनौती बन गई हैं।
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन पर सुबह से ही यात्रियों की लंबी कतारें लगी रहीं। जनरल कोच तो पहले से ही भरे थे वहीं स्लीपर और एसी कोच में भी यात्रियों की भीड़ देखी गई। कई यात्री बिना आरक्षण के किसी तरह ट्रेन में चढ़ते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्टेशन पर यात्री खुशी और जयदीप ने बताया कि त्योहार के कारण अचानक भीड़ बढ़ गई है जिससे उन्हें समय पर टिकट नहीं मिल पा रहा। सीमा ने बताया कि वे पिछले दो दिनों से लगातार प्रयास कर रहे हैं लेकिन कंफर्म सीट नहीं मिल पा रही।
भीड़ को देखते हुए अतिरिक्त टीटीई की ड्यूटी लगाई है ताकि ट्रेनों में व्यवस्था बनाए रखी जा सके और बिना टिकट यात्रा करने वालों पर नजर रखी जा सके। जीआरपी द्वारा यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए विशेष निगरानी रखी जा रही है। प्लेटफॉर्म पर अनाउंसमेंट के जरिए भी यात्रियों को सावधानी बरतने की अपील की जा रही है। जीआरपी थाना प्रभारी धर्मपाल ने बताया कि स्टेशन पर संदिग्ध व्यक्ति दिखने पर पूछताछ की जा रही है और स्टेशन पर यात्रियों के सामान की जांच की जा रही है।

वहीं बस अड्डे पर भी हालात कुछ अलग नहीं हैं। हरियाणा रोडवेज की बसों में सीटें पूरी तरह भर रही हैं और कई रूटों पर यात्रियों को खड़े होकर सफर करना पड़ रहा है। खासतौर पर उत्तर प्रदेश जाने वाले रूट पर यात्रियों की संख्या अधिक देखी जा रही है। अधिकारियों ने बताया कि यूपी रूट पर अतिरिक्त बसें लगाई गई हैं। इससे यात्रियों को काफी हद तक राहत मिली है। हालांकि भीड़ के कारण बसों में चढ़ने और उतरने के दौरान अफरा-तफरी की स्थिति भी बन रही है। यात्रियों की सुविधा का विशेष ध्यान रखा जा रहा है। पानी, बैठने की व्यवस्था और टिकट काउंटर पर अतिरिक्त स्टाफ की तैनाती की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed