फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   There will be a social inquiry into the case of chaining the teenager.

Panipat News: किशोरी को जंजीर से बांधने के मामले की होगी सामाजिक जांच

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 15 May 2026 02:59 AM IST
विज्ञापन
There will be a social inquiry into the case of chaining the teenager.
पानीपत। किशोरी को जंजीर से बांधने के मामले में पुलिस ने अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की। बाल कल्याण समिति अब पूरे प्रकरण की सामाजिक स्तर पर जांच कराएगी। इसके लिए आस-पास के लोगों और पड़ोसियों से घटना की जानकारी ली जाएगी।
विज्ञापन

समिति ने बाल संरक्षण विभाग को सामाजिक जांच रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए हैं। उधर, राज्य महिला आयोग ने पुलिस औ समिति से घटना की रिपोर्ट तलब की है। समिति द्वारा अब तक की कार्रवाई से आयोग को अवगत करा दिया है। मंगलवार को किला थाना क्षेत्र के अशोक विहार कॉलोनी से दो नाबालिग बहनों को रेस्क्यू किया गया था। इनमें से एक किशोरी को घर के अंदर जंजीर से बांधकर रखा गया था। पुलिस ने नारी तू नारायणी उत्थान समिति की सूचना पर किशोरी को बंधनमुक्त कराया था।
विज्ञापन

इसके बाद किशोरी को बाल कल्याण समिति के सामने पेश कर काउंसिलिंग कराई थी। उसी समय किशोरी ने बताया था कि खेल-खेल में उसने पांव में जंजीर बांध ली थी लेकिन जिस तरीके से किशोरी घबरा रही थी उससे समिति को कुछ शक हुआ। जिस कारण किशोरी को परिजनों के साथ न भेजकर अपने संरक्षण में लेकर शेल्टर होम भेज दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, पुलिस द्वारा भी अभी तक इस मामले में कोई ठोस कार्रवाई नहीं की है। पुलिस का कहना है कि किशोरी के बयान के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। जिसके बाद बाल कल्याण समिति ने इस मामले की सामाजिक स्तर पर जांच कराने का निर्णय लिया। समिति के चेयरमैन केदार दत्त कौशिक, सदस्य मीना शर्मा और किरण मलिक ने बाल संरक्षण विभाग को पत्र लिखकर सोशल इंवेस्टिगेशन रिपोर्ट तैयार करने को कहा है। जिससे की बच्ची के साथ हुई घटना की हकीकत सामने आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed