{"_id":"68c73291d787ee0865001a77","slug":"there-will-be-a-protest-against-odd-even-from-17th-panipat-news-c-244-1-pnp1012-143728-2025-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: ऑड-ईवन के विरोध में 17 से होगा आंदोलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: ऑड-ईवन के विरोध में 17 से होगा आंदोलन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
पानीपत। ऑटाे यूनियन ने ऑड-ईवन फॉर्मूले के खिलाफ विरोध शुरू कर दिया है। यूनियन ने रविवार को जीटी रोड स्थित रेस्ट हाउस में बैठक कर पुलिस प्रशासन पर वादा खिलाफी के आरोप लगाए हैं।
उनका कहना है कि एसपी ने डीएसपी को यूनियन के साथ बैठक कर समस्याओं पर चर्चा करने को कहा था लेकिन अभी तक उन्होंने यूनियन के साथ बैठक नहीं की।
उन्होंने कहा कि वे प्रशासन और पुलिस का 17 सितंबर तक इंतजार करेंगे। तब भी समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन किया जाएगा। यूनियन के प्रधान नरेश कुमार ने कहा कि ऑड-ईवन से ऑटो व ई-रिक्शा चालकों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।
वे बार-बार अधिकारियों से मुलाकात कर रहे हैं। हाल ही में एसपी से मुलाकात के दौरान समस्याओं से अवगत कराया था। जिस पर उन्होंने डीएसपी यातायात को यूनियन के साथ बैठकर उनकी समस्याओं को सुनने और उनके निस्तारण पर चर्चा करने के निर्देश दिए थे। लेकिन चार दिन बाद भी यूनियन को बैठक के लिए नहीं बुलाया। 16 सितंबर को जिले में ऑटो यूनियन का सम्मेलन होगा। इसके लिए सभी रोड पर चलने वाले ऑटो ई-रिक्शा चालकों से सम्मेलन में पहुंचने का आह्वान किया जाएगा। इसके बाद 17 से आंदोलन की शुरूआत होगी।