फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   There were three or four people, they sprinkled petrol and set it on fire...

Panipat News: तीन-चार जने थे, पेट्रोल छिड़क आग लगा दी...

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 06 Jun 2025 06:03 AM IST
विज्ञापन
There were three or four people, they sprinkled petrol and set it on fire...
पानीपत। अरे तीन चार जने थे, पेट्राेल छिड़क कर आग लगा दी...। आग में झुलसने के बाद कराहते हुए किसान बिजेंद्र ने परिजनों को पूरी बात बताई थी। मृत्यु से पूर्व किसान का 32 सेकेंड का एक वीडियो भी वायरल हुआ था। इसके बावजूद भी पुलिस इस मामले में अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की। यहां तक की पुलिस ने अभी तक पीड़ित पक्ष के बयान तक भी दर्ज नहीं किए हैं। पुलिस द्वारा दर्ज की गई एफआईआर पर भी सवाल उठ रहे हैं। कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और सांसद रणदीप सुरजेवाला ने इस पर सवाल उठाए हैं। साथ ही में कंपनी के मालिक और निदेशकों को बचाने के आरोप लगाए।
विज्ञापन

निजामपुर गांव के किसान बिजेंद्र सिंह की दो जून की शाम करीब साढ़े आठ बजे अपने खेत में आग में झुलस गए थे। जिस समय परिजन उन्हें दिल्ली लेकर जा रहे थे तो बिजेंद्र ने परिजनों को पूरी घटना के बारे मे बताया थ। इसका एक वीडियो भी परिजनों ने बनाया था। जिसमें एक युवक बिजेंद्र ने पूछ रहा है कि किसने आग लगाई। जिस पर बिजेंद्र ने कराहते हुए बताया था कि तीन चार जने थे, पेट्रोल डालकर आग लगा दी। इसके बाद भी किसान बिजेंद्र कराहते हुए कुछ बता रहे हैं। इसका 32 सेकेंड का वीडियो भी परिजनों ने जारी किया है। साथ ही मृतक के परिजनों ने ट्राइडेंट पार्क कंपनी के दो कर्मचारियों पर जिंदा जलाकर हत्या करने का शक जाहिर करते हुए थाने में शिकायत दी थी। इस मामले में पुलिस ने तीन जून को दिन में 12 बजकर 46 मिनट पर कंपनी के दो कर्मचारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी।
विज्ञापन

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव व सांसद रणदीप सुरजेवाला ने पुलिस क एफआईआर पर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि मृत्यु से पूर्व बयान से बड़ा कोई सबूत नहीं होता। लेकिन इस पुलिस ने बयान को जांच में शामिल नहीं किया। पुलिस ने कंपनी को आरोपी नहीं बनाया और एफआईआर में शक शब्द डाल दिया गया। जिससे बाद में इस केस को रफा-दफा किया जा सके। उनका कहना है कि एफआईआर दर्ज होन के चार दिन बाद भी पुलिस की जांच एफआईआर दर्ज करने से आगे नहीं बढ़ पाई। पुलिस ने अभी तक पीड़ित पक्ष के बयान भी दर्ज नहीं किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन



बॉक्स



पुलिस ने नहींं किया कोई संपर्क

मृतक किसान बिजेंद्र के बेटे रोहित संधू का कहना है कि इस मामले में अभी तक पुलिस के किसी भी अधिकारी और जांच अधिकारी ने उनसे बात नहीं की है। पुलिस ने उनके बयान भी दर्ज नहीं किए हैं। वीरवार को वह अपने पिता की अस्थियां लेकर हरिद्वार गए। वहां से लौटकर पुलिस अधिकारियों से मुलाकात कर कार्रवाई की मांग करेंगे।





---वर्जन----

किसान बिजेंद्र की मौत के मामले में शिकायत आधार पर केस दर्ज किया गया था। इस मामले में नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस की इस मामले में कोई लापरवाही नहीं रही है।



सतीश वत्स, डीएसपी मुख्यालय।

-------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed