फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   There were scams from ground to sky during Congress rule, BJP ended them: Baroli

कांग्रेस राज में जमीन से लेकर आसमान तक घोटाले हुए, भाजपा ने इनको खत्म किया : बड़ौली

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 04 Apr 2025 02:37 AM IST
विज्ञापन
There were scams from ground to sky during Congress rule, BJP ended them: Baroli
समालखा। भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली ने कहा कि कांग्रेस राज में जमीन से लेकर आसमान तक घोटाले किए गए हैं। उनको अब हर काम में भ्रष्टाचार नजर आता है। इसके अलावा दूसरा कुछ नहीं कर पा रहे हैं।
विज्ञापन

उन्होंने ये बात वीरवार को पट्टीकल्याणा गांव स्थित सेवा साधना केंद्र में दो दिवसीय प्रदेश स्तरीय प्रशिक्षण शिविर के समापन पर मीडिया से रूबरू होते हुए कही। उन्होंने हिसार एयरपोर्ट के 180 करोड़ की चहारदीवारी के कथित घोटाले के प्रश्न का उत्तर देते हुए कहा कि यह कांग्रेस कार्यकर्ताओं की सोच है। उनके समय बहुत बड़े घोटाले हुए हैं। हर रोज नए घोटाले सामने आते थे। कांग्रेस के नेता आरोप लगा सकते हैं लेकिन सबूत नहीं दिखा रहे। वे सिर्फ सुर्खियों में रहने के लिए ऐसा कर रहे हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कांग्रेस के सांसद ने एयरपोर्ट के उद्घाटन पर इस्तीफा देने की बात कही थी। उन्होंने एक चुटकुले के माध्यम से कांग्रेस के सांसद पर चुटकी ली। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में कोई भ्रष्टाचार नहीं हुआ है। ऐसा कोई मामला सामने भी आया तो उसमें दोषी पर कानूनी कार्रवाई की गई है। भाजपा कार्यकर्ता अपने के बजाय समाज की बात करता है। सीएम देर रात तक कार्यकर्ताओं से मिलकर उनकी समस्या सुनते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि दो दिन की कार्यशाला में कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी और कार्य करने बारे में बताया गया है। भाजपा का काम करने का अपना अलग तरीका है। वे सबका साथ सबका विकास, सबका प्रयास और सबके विश्वास के मूलमंत्र को लेकर चलते हैं। दो दिन की कार्यशााला में हर सत्र में अलग-अलग विषय रखे गए। कार्यकर्ताओं को भाजपा की तीसरी बार स्पष्ट बहुमत की सरकार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों को देश में लागू करने और प्रदेश सरकार के कार्यों को भी रखा है।

मोहनलाल बड़ौली ने कहा कि आज देश के लिए विश्व की नजर बदली है। अब विश्व के बड़े-बड़े देश नए नजरिए से देख रहे हैं। वे प्रधानमंत्री नरेंद्र के आने और उनके बोलने के इंतजार में रहते हैं। देश की ताकत बढ़ी है। देश को सर्वोपरि मानते हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने वक्फ बोर्ड बिल संशोधन पास किया है। विपक्ष के नेता वोट की राजनीति करते हैं। मुस्लिम समुदाय में गरीब लोग हैं। तीन तलाक कानून में संशोधन से बहनों को मजबूती मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed