{"_id":"667e02e2ee7c41c770099808","slug":"there-was-an-altercation-between-municipal-corporation-chairman-and-councilor-regarding-cleanliness-system-panipat-news-c-244-1-pnp1004-120272-2024-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: सफाई व्यवस्था को लेकर नपा चेयरमैन और पार्षद के बीच हुई कहासुनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: सफाई व्यवस्था को लेकर नपा चेयरमैन और पार्षद के बीच हुई कहासुनी
विज्ञापन
समालखा। समालखा नगर पालिका चेयरमैन अशोक कुच्छल और वार्ड 5 के पार्षद कप्तान छौक्कर के बीच हुआ झगड़ा पुलिस चौकी पहुंच गया। दोनों ने एक दूसरे के खिलाफ पुलिस को शिकायत देकर कार्रवाई करने की मांग की है।
बृहस्पतिवार दोपहर को चेयरमैन अशोक कुच्छल पालिका कार्यालय में अपने कक्ष में बैठे हुए थे कि वार्ड नंबर पांच से पार्षद कप्तान छौक्कर भी वहां आ गए। पार्षद ने अपने वार्ड की सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए चेयरमैन से दो सफाई कर्मचारी बढ़ाने की अपील की। इस बारे पार्षद कप्तान छौक्कर ने नगर पालिका सचिव को लिखित शिकायत देकर वार्ड की खराब सफाई व्यवस्था की तरफ ध्यान दिलाया। उन्होंने कहा कि उनका वार्ड पांच सबसे ज्यादा आबादी वाला व क्षेत्रफल में भी बड़ा है। पहले वार्ड में पांच सफाई कर्मी काम करते थे तो नियमित रूप से सफाई हो जाती थी। करीब दो महीने से तीन सफाई कर्मी काम कर रहे हैं जिस कारण पूरे वार्ड की सफाई नहीं हो पा रही है। बड़ा वार्ड होने की वजह से सफाई व्यवस्था चरमरा गई है। इस समस्या को तुरंत दूर करने का काम करें। उन्होंने कहा कि सफाई न होने से वार्ड के लोग उन्हें अपशब्द तक कह देते हैं। इसलिए पांच वार्ड में सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए दो सफाई कर्मचारी बढ़ाने के साथ ही पार्षद छौक्कर ने चेतावनी भी दी कि सफाई कर्मचारी नहीं बढ़ाए तो वे समाधान शिविर में जाने पर मजबूर होना पड़ेगा। समाधान शिविर में जाने की धमकी देने पर चेयरमैन अशोक कुच्छल भड़क उठे और दोनों एक दूसरे को गाली गलौज और देख लेने की धमकी देने लगे।
नगर पालिका में हुआ झगड़ा इतना बढ़ गया कि चेयरमैन अशोक कुच्छल ने पार्षद कप्तान छौक्कर के खिलाफ कार्रवाई करने को लेकर समालखा पुलिस चौकी में शिकायत दे दी। उधर पार्षद कप्तान छौक्कर ने भी चेयरमैन के खिलाफ लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस चौकी प्रभारी वीरेंद्र कुमार ने दोनों की शिकायत मिलने की पुष्टि करते हुए कहा कि दोनों का आपसी कहासुनी का मामला है।