{"_id":"672d34f2c47d52127a023ba4","slug":"there-was-a-flood-of-devotion-on-the-festival-of-chhath-thousands-offered-arghya-panipat-news-c-244-1-pnp1001-127052-2024-11-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: छठ महापर्व पर उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, हजारों ने दिया अर्घ्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: छठ महापर्व पर उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, हजारों ने दिया अर्घ्य
विज्ञापन
पानीपत। औद्योगिक नगरी में छठ महापर्व पर वीरवार को श्रद्धा का सैलाब उमड़ पड़ा। शहर में पांच प्रमुख समेत जिले में सात स्थानों पर बड़े स्तर पर कार्यक्रम किए गए। यहां करीब 70 हजार व्रतियों ने अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य दिया। इनके साथ करीब लाखों लोग छठ महापर्व पर पहुंचे। उन्होंने यहां पूजा अर्चना की। शुक्रवार अल सुबह उदयगामी सूर्य को अर्घ्य देकर 36 घंटे लंबे व्रत का पारण किया जाएगा। इसको लेकर पूर्वांचल के लोगों में उत्साह बना रहा। व्रतियों ने अपने बच्चों व परिवार में सुख समृद्धि की कामना की।
पूर्वांचल समन्वय परिवार द्वारा एनएफएल स्थित रजवाहे पर छठ महापर्व पर कार्यक्रम किया गया। मुख्यातिथि पंचायत मंत्री कृष्णलाल पंवार और शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा के प्रतिनिधि उनके भाई हरपाल ढांडा रहे। संस्था के संस्थापक पीएन सिंह, सुशील ठाकुर, अवधेश यादव, उपाध्यक्ष अमित सिंह और मीडिया प्रभारी चंदन सिंह ने उनका स्वागत किया। संस्था के पदाधिकारियों ने पिछले साल तत्कालीन मुख्यमंत्री मनोहर लाल की सूर्य मंदिर बनाने और छठ घाटों का पक्का कराने की घोषणा को याद दिलाया। कृष्णलाल पंवार ने कहा कि भाजपा ने अपना हर वादा पूरा किया है। वे इस वादे और घोषणा को भी पूरा करेंगे। भाजपा ने जिला से दो-दो कैबिनेट मंत्री बनाए हैं। वे दोनों मिलकर समाज के लोगों की मांगों को पूरा कराएंगे। अगले छठ महापर्व तक पूर्वांचल के लोगों को छठ घाट पक्के मिलेंगे। हरपाल ढांडा ने कहा कि वे समाज के लोगों की मांगों को शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा के सामने रखेंगे।
बॉक्स
सड़कों पर रही जाम की स्थिति
छठ महापर्व को लेकर लोगों ने दोपहर बाद एक बजे ही घाटों की तरफ चलना शुरू कर दिया। मुख्य आयोजन गोहाना रोड एनएफएल रजवाहा, असंध रोड थर्मल रजवाहा, बाबरपुर ड्रेन-टू, कुटानी रोड और काबड़ी रोड पर आयोजन किया गया। इसके साथ यमुना के सनौली घाट और समालखा में ऑफिसर कॉलोनी व कच्ची कॉलोनी में छठ महापर्व पर सूर्य को अर्घ्य दिया। इस दौरान असंध रोड व गोहाना रोड के साथ रिफाइनरी नहर बाईपास पर जाम की स्थिति बनी रही। वाहन चालकों को दूसरे रास्ते बदलकर अपने गंतव्य को जाना पड़ा। वहीं पुलिस और प्रशासन की टीम यहां तैनात रही।