फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   There was a discrepancy of two to three kilos in the weight of Pipli Mandi.

Panipat News: पिपली मंडी में तौल में दो से तीन किलो की गड़बड़ी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 08 Apr 2026 03:14 AM IST
विज्ञापन
There was a discrepancy of two to three kilos in the weight of Pipli Mandi.
कुरुक्षेत्र/पिपली। जिले में धान घोटाला की जांच भी पूरी हुई नहीं थी कि अब गेहूं खरीद में भी सीजन शुरू होते ही गड़बढ़ी सामने आने लगी है। पिपली अनाजमंडी में गेहूं के तौल की आड़ में किसानों को बड़ी चपत को लेकर हंगामा हुआ। मंडी की एक फर्म पर किसानों से प्रति बैग तीन किलोग्राम तक गेहूं ज्यादा तोला जा रहा था। उपायुक्त ने गड़बड़ी सामने आने के बाद जांच के निर्देश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन

इसका खुलासा मंगलवार को उस समय हुआ जब भारतीय किसान यूनियन प्रवीन मथाना, नरेश कुमार, जसबीर सिंह सहित अन्य ने सूचना के बाद मंडी सचिव गुरमीत सिंह को साथ लेकर औचक निरीक्षक कर तौल की जांच की। एक फर्म पर कई बैगों की जांच की तो जांच में एक से दो किलोग्राम तक की गड़बड़ी पाई गई। जांच में सामने आया कि किसानों के समक्ष बैगों में नियम अनुसार 50 किलोग्राम गेहूं की भराई की जाती है, लेकिन वास्तव में इसमें अतिरिक्त गेहूं भरी जाती है।
विज्ञापन

किसानों ने तुरंत सचिव गुरमीत सिंह को संबंधित फर्म लाइसेंस रद्द कर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की। सचिव ने फर्म पर जुर्माना लगाने की बात कही। भाकियू नेता सचिव की कार्रवाई से नाखुश होकर उपायुक्त के पास पहुंचे और आढ़ती के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। उपायुक्त ने तुरंत किसानों की मांग पर संज्ञान लेते हुए एडीसी को जांच को सौंप दी और गड़बढ़ी मिलने पर फर्म के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करने के आदेश दिए। वहीं मंडी सचिव गुरमीत सिंह ने बताया कि उनके सामने किए गए तौल में गड़बड़ी मिली, जिसके तुरंत बाद उन्होंने संबंधित फर्म पर 10 हजार रुपये का जुर्माना लगा कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया। साथ ही फर्म पर जिस किसान ने फसल दी है उसके नुकसान की मौके पर ही भरपाई करवा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed