फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   There was a competition among the Kanwadis to get ahead and dance to the Bhajans

Panipat News: कांवड़ियों में आगे निकलने की होड़, भजनों पर झूमे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 24 Jul 2025 02:35 AM IST
विज्ञापन
There was a competition among the Kanwadis to get ahead and dance to the Bhajans
रथ कांवड़ लेकर आते कांवड़िए। संवाद
- आज से सभी मार्ग हो जाएंगे सामान्य, हरिद्वार जाने वाली रोडवेज बस सीधे शामली से होकर निकलेगी
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
पानीपत। शिवरात्रि पर पानीपत-हरिद्वार रोड शिवमय रहा। डाक के साथ रथ कांवड़ लेकर कांवड़िये भोले के भजनों पर झूमते हुए पहुंचे। छाजपुर व जलमाना गांव में डाक कांवड़ पहले लाने के लिए शर्त तक लगा रखी थी। छाजपुर गांव में युवा नशे के खिलाफ संदेश लेकर कांवड़ लेकर पहुंचे। ऐसे में कांवड़ियों की आगे निकलने के लिए होड़ लगी रही। इस दौरान पुलिस और प्रशासन तैनात रहा। डाक कांवड़ के बाद वीरवार को सभी मार्ग सामान्य हो जाएंगे। पानीपत से हरिद्वार जाने वाली रोडवेज बस सीधे शामली से होकर अपने गंतव्य को जाएंगी।
शिवरात्रि के चलते एक महीने से कांवड़ यात्रा चल रही थी। पहले राजस्थान और प्रदेश के हिसार, सिरसा और भिवानी जिला के कांवड़िये कांवड़ लेकर चल रहे थे। इसके बाद बाकी जिलों के कांवड़ियों का आना शुरू हो गया। दो दिन से डाक और रथ कांवड़ का आना लगा था। मंगलवार दोपहर बाद से डाक कांवड़ आना तेज हो गई थी। बुधवार को तड़के दोपहर तक पानीपत-हरिद्वार नेशनल हाईवे पर डाक कांवड़ियों का आना लगा रहा। दोपहर बाद भी इक्का-दुक्का डाक कांवड़ आती रही। कांवड़ के आने पर शिवालयों में पूरा दिन धूम मची रही। डीएसपी यातायात सुरेश कुमार ने बताया कि इस बार पानीपत-हरिद्वार नेशनल हाईवे समेत दूसरी सड़कों के कटों को पूरी तरह से बंद कर दिया गया था। भारी व दूसरे वाहनों को रोक दिया गया था। ऐसे में कांवड़ यात्रा सामान्य रूप से पूरी हुई। अब सभी मार्गों का यातायात सामान्य रूप से सुचारु कर दिया है।
विज्ञापन

रोडवेज बस शामली और कैराना से चलेंगी
पानीपत-हरिद्वार नेशनल हाईवे पर भारी वाहनों को बंद किया गया था। ऐसे में रोडवेज की हरिद्वार जाने वाली बसों को करनाल होकर भेजा जा रहा था। ऐसे में एक यात्री को करीब 50 रुपये अतिरिक्त किराया देना पड़ता था। अब रोडवेज बसों को कैराना व शामली से हरिद्वार भेजा जाएगा।

रथ कांवड़ लेकर आते कांवड़िए। संवाद

रथ कांवड़ लेकर आते कांवड़िए। संवाद

रथ कांवड़ लेकर आते कांवड़िए। संवाद

रथ कांवड़ लेकर आते कांवड़िए। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed