{"_id":"63f528956cb801cc41031ae7","slug":"there-was-a-bullet-in-buntys-chest-x-ray-found-sunken-inside-panipat-news-c-18-1-37060-2023-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat: प्रेम विवाह करने वाले बंटी के सीने में लगी थी एक गोली, एक्स-रे में दिखा, अंदर धंसी मिली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Panipat: प्रेम विवाह करने वाले बंटी के सीने में लगी थी एक गोली, एक्स-रे में दिखा, अंदर धंसी मिली
Wed, 22 Feb 2023 01:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत (हरियाणा)
Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 22 Feb 2023 01:54 AM IST
सार
मृतक के भाई विजय ने कहा कि लगातार मिल रहीं धमकियों से तंग आकर बंटी की पत्नी काजल ने अपनी मां के पास रविवार को कॉल किया था, जिसमें उसने सुख से जीवन जी लेने की अपील की थी।
विज्ञापन
मृतक बंटी का फाइल फोटो।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
हरियाणा के पानीपत अंसल गेट संख्या दो पर हुए बंटी हत्याकांड में मंगलवार को पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कई खुलासे हुए। बंटी को दाईं तरफ सीने में एक गोली लगी थी, जो अंदर धंसी हुई मिली। इसके अलावा उसके कमर, हाथ और सीने पर तेजधार हथियार से कई हमले किए गए थे, जिनके घाव मिले। इससे साबित होता है कि बदमाशों ने फायरिंग के अलावा उस पर चाकू या किसी तेजधार हथियार से हमला किया था।पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
मृतक के भाई विजय ने कहा कि लगातार मिल रहीं धमकियों से तंग आकर बंटी की पत्नी काजल ने अपनी मां के पास रविवार को कॉल किया था, जिसमें उसने सुख से जीवन जी लेने की अपील की थी, लेकिन मां ने अपनी बेटी को ही देख लेने की धमकी दी थी। उसने धमकी दी थी कि तुम्हें वे जीने नहीं देंगे, जिसकी उनके पास रिकॉर्डिंग भी है।
विज्ञापन
आरोप है कि सुरेंद्र, रवि और संदीप के अलावा उसकी मां भी आरोपियों के साथ हमलावर भेजकर हत्या कराने में शामिल है। वहीं सीआईए ने बंटी का फोन कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। उसके पास से सीआईए ने काफी डाटा उठाया है। आशंका है कि इस मामले में प्रेम विवाह के अलावा कोई रंजिश भी निकलकर आ सकती है।
विज्ञापन
विजय ने बताया कि वारदात के बाद आरोपी भैंसवाल की तरफ भाग गए। वारदात स्थल से कुछ दूरी पर बने एक मकान के सीसीटीवी कैमरे में आरोपी भागते हुए कैद हो गए। आरोपी स्प्लेंडर और सीडी डिलक्स बाइक पर सवार होकर आए थे, जिनमें एक बाइक पर दो आरोपी बैठकर भागे। जबकि दूसरी बाइक चालू नहीं हुई। करीब 10 से 20 किक मारने के बाद वह चालू हुई। इस दौरान तीन से चार मिनट लगे। इसके बाद दो आरोपी भागे।
पुलिस ने वारदात स्थल के आसपास का डाटा टावर से उठवाया है। इस क्षेत्र में कितने मोबाइल एक्टिव थे, उन सबकी जांच की जा रही है। वहीं आरोपियों के ठिकाने पर दबिश देने में भी पुलिस जुटी है। गांव के भी विभिन्न लोगों से पूछताछ की गई है। परिजनों के अनुसार आरोपी संदीप गुरुग्राम में कस्टम डिपार्टमेट में एक अधिकारी के पद पर कार्यरत है।
दो डॉक्टरों के बोर्ड से शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। शव परिजनों को सौंपने के बाद मामले की जांच की जा रही है। आरोपियों के संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। - दीपक कुमार, सेक्टर 13-17 थाना प्रभारी