फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   There is no trace of Shilu, the main accused of firing after demanding ransom of Rs 1 crore.

Panipat News: एक करोड़ की रंगदारी मांगकर फायरिंग करने के मुख्य आरोपी शीलू का सुराग नहीं

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 18 Jan 2026 02:34 AM IST
विज्ञापन
There is no trace of Shilu, the main accused of firing after demanding ransom of Rs 1 crore.
पानीपत। एक करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने व फायरिंग के मामले में पुलिस आरोपियों से लगातार पूछताछ कर रही है। पुलिस मुख्य आरोपी शीलू की तलाश में जुटी है, लेकिन अभी उसके बारे में कोई ठोस जानकारी पुलिस के हाथ नहीं लगी है। सीआईए-3 की टीम ने उसके कुछ ठिकानों पर दबिश भी दी।
विज्ञापन

समालखा गुड मंडी में राजेंद्र गाजरपाक वाले की दुकान पर छह जनवरी को तीन बदमाशों ने फायरिंग की थी, साथ ही शीलू डाहर के नाम से एक करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी गई। पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों निखिल, वंश और प्रिंस को गिरफ्तार किया था। पूछताछ में निखिल ने बताया था कि वह सुनील उर्फ शीलू डाहर का दोस्त है और शीलू के कहने पर जिले में दबदबा बनाने के लिए वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने तीनों आरोपियों को अदालत में पेश कर छह दिन के रिमांड पर लिया था। रिमांड के दौरान आरोपियों से सख्ती से पूछताछ की जा रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed