फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   There is no solution to the problem, the complainant is in trust

Panipat News: समस्या का नहीं समाधान, भरोसे में फरियादी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 23 Jan 2026 03:20 AM IST
विज्ञापन
There is no solution to the problem, the complainant is in trust
पानीपत। जिला स्तरीय जनता समाधान शिविर में वीरवार को 18 लोग समाधान की उम्मीद लेकर प्रशासनिक अधिकारियों के पास पहुंचे। दो घंटे चले शिविर में लोगों को केवल आश्वासन ही मिल पाया। किसी भी समस्या का ठोस समाधान नहीं होने पर मायूसी होकर लौट गए।
विज्ञापन

जिला सचिवालय में वीरवार को जनता समाधान शिविर सुबह दस बजे शुरू किया। लोग सुबह नौ बजे ही शिविर में पहुंच गए थे। उपायुक्त कार्यालय के कांफ्रेंस हाल में शिविर लगाया गया। शिविर की अध्यक्षता निगम संयुक्त आयुक्त डॉ. संजय ने की। शिविर 18 लोगों ने अपनी शिकायत दी। इनमें फैमिली आईडी की आय में संशोधन, पेंशन, राशन कार्ड, बिजली, नगर निगम और पुलिस विभाग से जुड़े मामलों की संख्या अधिक रही। निगम के संयुक्त आयुक्त डॉ. संजय ने कहा कि जनता समाधान शिविर किसी भी रूप में औपचारिकता नहीं हैं। उप पुलिस अधीक्षक सतीश वत्स ने पुलिस विभाग से संबंधित शिकायतों के समाधान का आश्वासन दिया। यशपाल ने नांगल खेड़ी में एक व्यक्ति पर सरकारी कमरे के गलत उपयोग का आरोप लगाया। शिवनगर के राजेश ने परिवार पहचान पत्र में आय दुरुस्त करा राशन कार्ड बनवाने की मांग की। भारत नगर की शीला ने वर्ष 2010 से अपने पति के लापता होने की शिकायत दी।
विज्ञापन


--कोट्स फोटो--
दूसरी बार में भी नहीं हुआ समाधान

तहसील कैंप रमेश नगर के सचिन ने बताया कि परिवार पहचान पत्र में आय अधिक दर्शाई गई हैं। वह इसे ठीक कराने के लिए अधिकारियों के कार्यालयों के चक्कर काट रहे हैं। इसका कोई समाधान नहीं हो पाया है। वह जनता समाधान शिविर में भी दूसरी बार आ चुके हैं। अधिकारियों से केवल आश्वासन ही मिल पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


--कोट्स फोटो--
पेंशन कटा, नहीं हुआ समाधान

नूरवाला के हरि बाबू ने बताया कि करीब डेढ़ साल पहले उनके घर का राशन कार्ड काट दिया गया। इस कारण परिवार पहचान पत्र में आय अधिक होना बताया गया। इसके बाद उनकी पेंशन भी काट दी गई है। वह पिछले दो सप्ताह से चक्कर काट रहे हैं लेकिन कोई समाधान नहीं हो पाया है।

कोट्स फोटो
चलने फिरने में समर्थ नहीं, काट रही चक्कर
नूरवाला की विद्या देवी ने बताया कि परिवार पहचान पत्र में आय ज्यादा है। इस कारण उनकी पेंशन काट दी गई है। पेंशन दोबारा चालू कराने के लिए डेढ़ महीने से चक्कर काट रहे हैं। अब तक कही कोई समाधान नहीं हुआ है। वह हादसे में एक पैर गंवाने से चलने फिरने में समर्थ नहीं है। जनता समाधान शिविर में अधिकारियों से केवल आश्वासन ही मिला है।



कोट्स फोटो
बिजली बिल की समस्या का नहीं हुआ समाधान

जितेंद्र शर्मा निवासी वधावा राम कॉलोनी ने बताया कि उनका बिजली बिल निगम द्वारा पांच हजार रुपये ज्यादा भेजा गया है। साथ ही फैमिली आईडी में इनकम ज्यादा होने के कारण उनका राशन कार्ड काट दिया गया। निगम अधिकारियों ने उन्हें जल्द ही बिजली बिल का भुगतान करने की बात कही है। इसको लेकर वह पिछले दो सप्ताह से जनता समाधान शिविर में कार्यालयों के चक्कर काट रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed