फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   There is no shelter in the night shelter, people are in distress

Panipat News: रैन बसेरा में नहीं ठिकाना, लोग बेहाल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 30 Dec 2024 02:36 AM IST
विज्ञापन
There is no shelter in the night shelter, people are in distress
समालखा। समालखा रैन बसेरे का बुरा हाल है। इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि पिछले दो दिनों से हुई बूंदाबांदी के चलते छत टपक रही है। वही अंदर जगह-जगह गहरे गड्ढे व दोनों शौचालय की हालत बेहद खस्ताहाल बनी हुई है। रंग रोगन साफ सफाई का बुरा हाल है। नगरपालिका की ओर से आज तक कोई व्यवस्था नहीं की गई। जिससे कड़ाके की ठंड के चलते रात बिताने वालों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

रविवार को विधायक मनमोहन भड़ाना निजी सचिव धर्मेंद्र चौधरी ने मामले को नगर पालिका सचिव को हालात से अवगत कराते हुए समाधान करवाने को कहा। साठ हजार की आबादी वाले समालखा शहर में एक रैन बसेरा है। जिसमें रात बिताने वालों की संख्या बढ़ती चली गई। मामला नगर पालिका सचिव के पास पहुंचने के बाद सचिव ने रैन बसेरे का निरीक्षण किया और अधिकारियों व कर्मचारियों को समाधान करने के दिशा निर्देश दिए लेकिन उन्होंने इस मामले में मात्र खानापूर्ति की। कई दिन पहले जिला परियोजना अधिकारी राकेश कादियान ने रैन बसेरे का जायजा लिया और खामियां पाए जाने पर सचिव व जेई को समाधान करवाने को कहा जिसकी हालत में कोई सुधार देखने को नहीं मिला उल्टा पिछले दो दोनों से हुई बूंदाबांदी के चलते रैन बसेरे की छत लीकेज होने के कारण पानी टपक रहा है पार्षद मनीष बेनीवाल की ओर से वितरित किए गए कंबल व गद्दों को एक तरफ रखा गया है जिनका अभी तक इस्तेमाल नहीं किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed