फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   There is no permanent bathing ghat on the Yamuna river, ponds have been made by digging

Panipat News: यमुना नदी पर नहीं है पक्का स्नान घाट, खोदाई से बन चुके कुंड

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 29 Apr 2025 02:44 AM IST
विज्ञापन
There is no permanent bathing ghat on the Yamuna river, ponds have been made by digging
सनौली। यमुना नदी में नहाते समय तीन युवकों के डूबने की घटना के बाद यमुना नदी पर स्नान घाट न होने का मुद्दा एक बार फिर गर्मा गया । पक्का घाट न होने से प्रतिवर्ष लोगों पानी में डूबकर अपनी जिंदगी से हाथ धो बैठते हैं। हैरत की बात तो यह है कि यह मामला संसद में भी उठ चुका है। कैराना सांसद ने लोकसभा में पक्का घाट बनवाने की मांग की थी।
विज्ञापन

हरियाणा के पानीपत और शामली के कैराना के बीच यमुना नदी सीमा रेखा काम करती है। दोनों जिलों के बीच करीब 40 किमी तक यमुना नदी है। लेकिन नदी पर कहीं भी घाट नहीं है। कैराना और पानीपत के लोग सनौली घाट पर ही स्नान के लिए पहुंचे हैं। धार्मिक स्नान के समय भी यहां पर भारी भीड़ रहती है। लेकिन पक्का घाट न होने से अक्सर श्रद्धालु हादसों का शिकार हो जाते हैं। काफी लंबे समय से दोनों प्रदेशों के स्थानीय लोग सनौली पुल के पास पक्का घाट बनवाने की मांग कर रहे हैं। इसके साथ ही यमुना सुधार समिति हरियाणा के अध्यक्ष रत्न सिंह रावल यमुना नदी सनौली घाट को पक्का कराने की मांग कर चुके हैं। इस पर किसी का ध्यान नहीं है। समिति के लोग हर बार जागरूक करते हैं। प्रशासन की तरफ से कोई कार्रवाई नहीं की जाती। यमुना पुल यूपी की सीमा में होने के कारण कैराना सांसद इकरा हसन ने लोकसभा में भी यह मुद्दा उठाया था। उन्होंने पक्का घाट बनवाने की मांग की थी। लेकिन अभी तक इस पर कोई काम नहीं हुआ है।
विज्ञापन

---
कुंड के कारण होते हैं हादसे
यमुना नदी सनौली पुल के पास कुछ दूरी पर हैदरपुर की ओर चलने पर नदी में घुमाव है। घुमाव होने के कारण पानी भी तेजी से घूमता है। जिस कारण नदी का रेत कटकर कुंड बन जाते हैं। वहीं किनारे पर पानी कम रहता है। कम पानी को देखकर श्रद्धालु पानी में उतरते हैं और नहाते हुए अचानक कुंड की और चले जाते हैं। जिस कारण वह हादसों का शिकार हाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed