फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   There is no animal market in the district, now farmers will have to pay 4 percent tax on buying animals

जिले में कोई पशु मंडी न होने के बाद भी अब किसानों को पशु खरीदने पर देना होगा 4 प्रतिशत टैक्स

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 11 Jul 2021 12:39 AM IST
विज्ञापन
There is no animal market in the district, now farmers will have to pay 4 percent tax on buying animals
पशु पालने वाले किसानों के लिए सरकार अब एक नया टैक्स लेकर आई है। अब किसानों को पशु खरीदने पर करीब 4 प्रतिशत तक टैक्स देना होगा। जिले में एक भी पशु मंडी न होने के बाद भी यह नियम लागू किया जा रहा है। भारतीय किसान यूनियन (चढ़ूनी) के नेता गुरनाम सिंह चढ़ूनी ने हरियाणा प्रदेश के किसानों को वीडियो जारी करके टैक्स के बारे में बताया तो जिले के किसानों ने रोष जताया। उन्होंने कहा कि अगर टैक्स वापस नहीं लिया तो वे धरना-प्रदर्शन करेंगे। जिले के किसानों का कहना है कि सरकार पशु पालने वाले छोटे पशु पालक व छोटे किसानों के लिए एक मंडी तक नहीं बनवा पाई है और अब सरकार किसानों को लूटने का एक नया तरीका लेकर आई है। गुरनाम सिंह चढ़ूनी ने अपने वायरल वीडियो में जानकारी देते हुए बताया कि सरकार ने टैक्स वसूलने के लिए ठेका भी दे दिया है। सरकार किसानों को रास्ते में रोक कर टैक्स वसूलेगी।
विज्ञापन

जिले के किसान सरकार से बनाए गए नए टैक्स नियम को वापस लेने की बात कर रहे हैं। किसानों का कहना है कि यदि वह इस नियम को रद्द नहीं करेंगे तो वह बड़े स्तर पर आंदोलन करेंगे। इससे पहले भी वह अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर ही रहे हैं। जिले के किसानों ने बताया कि पहले पशु खरीदने वाले को 60 रुपये देने पड़ते थे जिसको अब 4 प्रतिशत कर दिया गया है।
विज्ञापन

पशु बेचने पर बनाए हुए इस टैक्स को सरकार जल्द से जल्द खत्म करे, नहीं तो किसान फिर से भारी संख्या में एकजुट होकर सरकार विरोधी प्रदर्शन करेंगे। सरकार को यह नियम बनाने से पहले कम से कम हर जिले में एक पशु मंडी तो बनानी चाहिए थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-सुुधीर जाखड़, जिला प्रधान भारतीय किसान यूनियन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed