फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   There is commotion due to the death of the dog that bit the businessman

Panipat News: व्यापारी को काटने के बाद कुत्ते की मौत की अफवाह से हड़कंप

Fri, 29 Aug 2025 01:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Fri, 29 Aug 2025 01:22 AM IST
विज्ञापन
There is commotion due to the death of the dog that bit the businessman
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पानीपत। मंगलवार को महावीर बाजार में एक व्यापारी को कुत्ते ने काट लिया। कुछ देर बाद किसी ने सूचना दी कि जिस कुत्ते ने काटा था उसकी मौत हो गई। इसके बाद व्यापारी नागरिक अस्पताल में पहुंचे और रैबीज का इंजेक्शन लगवाया। हालांकि, बाद में पता चला कि जिस कुत्ते ने काटा था वह जिंदा है और दूसरे कुत्ते की मौत हुई थी।
मामला महावीर बाजार का है। जनसेवा दल के महासचिव चमनलाल गुलाटी ने बताया कि मंगलवार शाम को महावीर बाजार में व्यापारी ललित बजाज को एक कुत्ते ने काट लिया। कुछ देर बाद किसी ने व्यापारी को बता दिया कि जिस कुत्ते ने उन्हें काटा है उसकी मौत हो गई। जिससे व्यापारी दहशत में आए गए। बुधवार को वह जिला नागरिक अस्पताल पहुंचे और रैबीज का इंजेक्शन लगावाया।
विज्ञापन

उधर, व्यापारी को काटने वाले कुत्ते की मौत की खबर से बाजार में दहशत फैल गई। लेकिन, बुधवार दोपहर को पता चला कि जिस कुत्ते ने व्यापारी को काटा था वह जिंदा है और दूसरे कुत्ते की मौत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद पीड़ित व्यापारी और अन्य व्यापारियों ने राहत की सांस ली। चमन लाल गुलाटी का कहना है कि शहर में कुत्तों की भरमार है। आए दिन कुत्ते किसी न किसी को निशाना बना रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed