फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   There is a possibility of change in temperature again due to strong sunlight

Panipat News: तेज धूप से फिर तापमान में बदलाव की संभावना

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 03 Apr 2025 02:37 AM IST
विज्ञापन
There is a possibility of change in temperature again due to strong sunlight
आसमान रहा साफ निकली धूप। संवाद
पानीपत। हवा की तेज रफ्तार से बुधवार को दिन का अधिकतम तापमान सामान्य रहा। वहीं दिनभर खिली धूप व शाम को हवा कम होने से न्यूनतम तापमान एक डिग्री बढ़ा।
विज्ञापन

मौसम में लगातार बदलाव हो रहा है। तापमान लगातार घट-बढ़ रहा है। हवा की तेज रफ्तार लोगों की परेशानी बढ़ा रही है। मौसम विशेषज्ञों ने इस सप्ताह अधिकतम तापमान 38 डिग्री तक पहुंचने की संभावना जताई है।
बुधवार को दिन का अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा की रफ्तार 13 किलोमीटर प्रति घंटा रही। मौसम में लगातार बदलाव से किसानों की परेशानी के साथ ही स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं भी बढ़ने लगी हैं।
विज्ञापन

जिला नागरिक अस्पताल में बदलते मौसम के कारण ओपीडी लगातार बढ़ रही है। लोगों में तेजी से वायरल बुखार फैल रहा है। परिवार का हर दूसरा व्यक्ति इससे पीड़ित है। स्वास्थ्य विभाग लगातार लोगों को स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की अपील कर रहा है। नौल्था निवासी किसान राममेहर कुमार ने बताया कि हवा की तेज रफ्तार से किसानों की चिंता बढ़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हल्के बादल छाने से किसानों को फसल खराब होने का डर बढ़ जाता है। गेहूं की फसल के उठान का समय शुरू हो चुका है। इसलिए इस समय मौसम में ज्यादा बदलाव न होने से ही किसानों को अपनी फसल का उचित मूल्य मिल पाएगा।

मौसम विशेषज्ञों का अनुमान है कि अब तापमान लगातार बढ़ेगा। इस सप्ताह के समापन तक दिन का अधिकतम तापमान 38 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। अगले सप्ताह आसमान में हल्के बादल छाने की संभावना है। अगले सप्ताह अधिकतम तापमान 39 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed