{"_id":"67ddd60e848dbdc7950a84e4","slug":"there-is-a-need-to-pay-more-attention-to-the-field-of-research-prof-ar-chaudhary-panipat-news-c-244-1-sknl1016-133965-2025-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"शोध के क्षेत्र में अधिक ध्यान देने की जरूरत : प्रो. एआर चौधरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शोध के क्षेत्र में अधिक ध्यान देने की जरूरत : प्रो. एआर चौधरी
विज्ञापन
आर्य कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में उपस्थिति।
पानीपत। आर्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय के रसायन विभाग द्वारा शुक्रवार को इनोवेशन इन साइंस एंड टेक्नोलॉजी फॉर विकसित भारत विषय पर चौथी दो दिवसीय इंटर नेशनल काॅन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। इसका आयोजन उच्चतर शिक्षा निदेशालय व ग्रीन केमिस्ट्री नेटवर्क सेंटर हिंदू कॉलेज दिल्ली विश्वविद्यालय, रॉयल सोसाइटी ऑफ केमिस्ट्री लंदन के संयुक्त तत्वावधान में किया। पहले दिन लगभग 150 शोधपत्र प्रस्तुत किए गए व 145 शोधार्थियों ने काॅन्फ्रेंस में भाग लिया।
मुख्यातिथि प्रो. एआर चौधरी ने बताया कि विकसित भारत में हम किस तरह योगदान कर सकते हैं ताकि हमारा देश विकासशील न रहकर विकसित बन जाए। उन्होंने कहा कि कॉलेजों व विश्वविद्यालयों में शोध के क्षेत्र में अधिक ध्यान देना होगा। उन्होंने कहा कि हमें कृषि के क्षेत्र में और ज्यादा से ज्यादा शोध करने की आवश्यकता है। मुख्य वक्ता नाइस सोफिया एंटी पोलिस यूनिवर्सिटी फ्रांस के डॉ. फ्रैडरिक गिटार्ड ने कहा कि भारत युवाओं का देश है, इसीलिए ये देश तीव्र गति से आगे बढ़ रहा है। आज भारत के युवा साइंस व टेक्नोलाॅजी के क्षेत्र में नए-नए शोध कर देश के विकास में अपनी भागीदारी निभा रहे हैं।
मुख्यातिथि डीन ऑफ स्टूडेंट्स वेल्फेयर कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से प्रो. एआर चौधरी ने शिरकत की। काॅन्फ्रेंस की अध्यक्षता महाविद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष सुरेंद्र सिंगला ने की।कॉलेज प्रबंधक समिति के सदस्यों व प्राचार्य डॉ. जगदीश गुप्ता ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। मंच संचालन प्रो. आस्था गुप्ता ने किया। पहले दिन के प्रथम सत्र का शुभारंभ मुख्यातिथि प्रो. एआर चौधरी ने दीप प्रज्वलन के साथ किया। प्रधान सुरेंद्र सिंगला ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम में विद्यार्थियों और शोधार्थियों को नए-नए विषयों की गहन जानकारी मिलती है। प्राचार्य डॉ. जगदीश गुप्ता ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय स्तर की काॅन्फ्रेंस व वैज्ञानिक प्रदर्शनी से विद्यार्थियों में विज्ञान के प्रति जागरूकता आती है और साइंटिफिक टैंपर को बढ़ावा मिलता है।इनके अलावा वक्ताओं में प्रो. अमलेंदु पाल, प्रो. आरके शर्मा, प्रो. संजीव अरोड़ा, प्रो. एसपी खटकड़ तथा कॉन्फ्रेंस संयोजक डॉ. अनिल कुमार ने भी अपने विचार रखे। इस मौके पर डॉ. गीतांजली धवन, डॉ. बलकार सिंह, प्रो. शिखा गर्ग, प्रो. सुदेश, प्रो. अदिति मित्तल, प्राध्यापिका वंदना, लता, चित्रांश भटनागर, शशि रोहिला, अतुल त्यागी, अंकिता चावला, विकास काठपाल व प्रिया शर्मा मौजूद रही।