{"_id":"6afe09ad995488caf3029591","slug":"entrepreneurs-troubled-by-closure-notices-appeal-to-mp-bhatia-for-help-panipat-news-c-244-1-pnp1001-167821-2026-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: क्लोजर नोटिस से परेशान उद्यमियों ने सांसद भाटिया से लगाई गुहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: क्लोजर नोटिस से परेशान उद्यमियों ने सांसद भाटिया से लगाई गुहार
विज्ञापन
राज्यसभा सदस्य संजय भाटिया के सामने अपनी समस्या रखते उद्यमी। स्रोत : एसो.
माई सिटी रिपोर्टर
पानीपत। प्रदूषण नियंत्रण के नाम पर हो रही कार्रवाई और क्लोजर नोटिस से परेशान पानीपत के उद्यमियों के प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में राज्यसभा सदस्य संजय भाटिया से मुलाकात की। इस दौरान पानीपत डायर्स एसोसिएशन सहित विभिन्न औद्योगिक संगठनों के पदाधिकारियों ने उद्योगों की समस्याएं और व्यावहारिक दिक्कतें उनके सामने रखीं।
डायर्स एसोसिएशन के प्रधान नितिन अरोड़ा ने बताया कि वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) के अनुसार कुल प्रदूषण में उद्योगों की हिस्सेदारी महज नौ प्रतिशत है, जबकि शेष प्रदूषण अन्य स्रोतों से होता है। इसके बावजूद रंगाई उद्योगों पर सख्ती की जा रही है। लगातार क्लोजर नोटिस जारी होने से उद्यमियों में चिंता है।
उद्यमियों ने 13 नवंबर को जीटी रोड पर प्रदर्शन कर प्रशासन को ज्ञापन भी सौंपा था। राज्यसभा सदस्य संजय भाटिया ने उनकी समस्याओं के समाधान के लिए हरसंभव प्रयास करने का आश्वासन दिया। उन्होंने जल्द ही केंद्रीय पर्यावरण मंत्री और संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक करवाने की बात कही।
विज्ञापन
इस मौके पर पुराना औद्योगिक क्षेत्र से वीरभान सिंगला, हरियाणा चैंबर ऑफ कॉमर्स से राजीव अग्रवाल, अलीपुर-बरसत एसोसिएशन से पुनीत जैन, आसन कलां एसोसिएशन से अंकुर गुप्ता, एक्सपोर्ट एसोसिएशन से विभु पालीवाल, शिव मल्होत्रा, भारत बांगा, विकास चाचरा, नरेश, राजेश जैन और अजय मलिक मौजूद रहे।