फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   There is a lot of dirt in the grain market, there is no arrangement even for drinking water

Panipat News: अनाज मंडी में गंदगी का आलम, पीने के पानी तक की व्यवस्था नहीं

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 02 Apr 2025 02:47 AM IST
विज्ञापन
There is a lot of dirt in the grain market, there is no arrangement even for drinking water
सनौली।एक अप्रैल से रबी की फसल का उठान शुरू होनी है लेकिन सनौली-बापौली मंडियोंं में फसल की खरीद होने से मंडी में डालने तक की उचित व्यवस्था नहीं की गई है। जिससे किसानों और आढ़तियों की परेशानी दो गुना बढ़ गई हैं। अनाज मंडी में आधी मंडी में घास उगने व उखड-खाबड होने से बजरी उखड़ी पड़ी हैं। वहीं आधा एकड़ में गांव का गंदा पानी भरा खड़ा रहने से मंडी तालाब का रूप ले रही है।
विज्ञापन

एक आढ़ती की दुकान के आगे पानी की टंकी लगाई हुई हैं। उसमें भी पानी नहीं भरा गया हैं। वहीं दोनों अनाज मंडी में साफ सफाई को लेकर बापौली मार्किट कमेटी की ओर से कोई व्यवस्था नहीं दिखाई दे रही हैं। मंडी के सचिव इंचार्ज ‎प्रदीप कुमार ने कर्मचारियों के साथ मंडी कर्मचारियों की बैठक लेकर मंडी में साफ सफाई करने व पीने के पानी, बिजली आदि अन्य सुविधाओं कराने पर जोर दिया और कर्मचारियों को साफ सफाई करने के आदेश दिए। विभाग द्वारा एक अप्रैल से गेंहू खरीद का ऐलान कर दिया गया है लेकिन इसके लिए किसानों को मंडी में गेंहू की फसल डालने के लिए उचित स्थान की भी आवश्यकता होती है। जिससे उनकी खून-पसीने से सींची गेहूं की फसल का उचित दाम मिल सके लेकिन सनौली अनाज मंडी में जगह-जगह फैली गंदगी संबंधित विभाग की पोल खोल रही है। इसको लेकर आढ़तियों और किसानों में रोष व्याप्त है।
विज्ञापन

आढ़ती घनश्यामदास, जोगीराम, अशोक कुमार, जगदीश आदि का कहना है कि मंडी में हर वर्ष लाखों रुपये की मार्किट फीस से आमदनी हो रही है। फिर भी सुविधाओं की और कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। इन अव्यवस्थाओं के कारण आढ़तियों व किसानों की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इंचार्ज प्र‎दीप कुमार ने कहना है कि अनाज मंडी में साफ सफाई व पीने के पानी, बिजली की व्यवस्था की जा रही है और मंडियों में फैली गंदगी की सफाई कराई जा रही है। पीने के पानी की व्यवस्था कराई जाएगी ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed