फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   There has been an increase in the arrival and purchase of mustard in the markets

Panipat News: मंडियों में सरसों की आवक और खरीदी में आई तेजी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 03 Apr 2025 01:54 AM IST
विज्ञापन
There has been an increase in the arrival and purchase of mustard in the markets

विज्ञापन
पानीपत। मंडियों में रोजाना सरसों की सरकारी खरीद की जा रही है। जिसको लेकर किसानों राहत मिल रही है। मंडियों में सरसों की 20792.8 क्विंटल आवक हुई है। एजेंसियों ने 19786.1 क्विंटल की खरीद की गई है। किसान मंडियों में अपनी सरसों की फसल को लेकर पहुंच रहे हैं। साथ ही साथ मंडियों में विभिन्न एजेंसियों द्वारा खरीददारी भी की जा रही है। जिले में हरियाणा स्टेट वेयर हाऊस व हैफैड द्वारा खरीददारी की जा रही है।
पानीपत मंडी में 8334.8 क्विंटल की आवक हुई है व 8187 की खरीद हुई है। मडलौडा मंडी में 4729.9 क्विंटल की आवक हुई है व 4670 क्विंटल खरीद हुई है। मतलौडा मंडी में 2667.1 की आवक हुई है व 2489.1 की खरीद हुई है। बापौली मंडी में 57 क्विंटल की आवक हुई है व 57 क्विंटल की खरीद हुई है। इसराना मंडी में 5004 क्विंटल की आवक हुई है व 4383 क्विंटल की खरीद हुई है।
विज्ञापन

किसान राजकुमार, धर्मपाल और नफे सिंह ने बताया कि रोजाना मंडियों में सरसों की सरकारी खरीद की जा रही है। जिससे किसानों को राहत मिल रही है। साथ ही मंडियों में सुविधाओं के अभाव के कारण किसानों को परेशानी भी हो रही है। मंडियों में सफाई को लेकर कोई पुख्ता इंतजाम नहीं किए गए है। उन्हें किराए पर मजदूर बुलाकर सरसों की सफाई और सरसों रखने के लिए जगह की सफाई मजदूरों को रुपये देकर करानी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपायुक्त विरेंद्र कुमार दहिया ने बताया कि मंडियों मेंं रोजाना सरसों की सरकारी खरीद की जा रही है। जिससे किसानों को कोई परेशानी नहीं हो रही है। साथ ही मंडियों में किसानों को किसी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े। इसका पूरा ध्यान रखा जा रहा है। मंडियों में 20792.8 क्विंटल सरसों की आवक हुई है। 19786.1 क्विंटल सरसों की खरीद की गई है। पानीपत मंडी में 8187 क्विंटल सरसों की खरीद की गई है। कुछ प्रतिशत सरसों में नमी होने के कारण उसकी खरीद को रोक दिया गया है। इसलिए किसानों को हिदायत दी जा रही है कि सरसों को पूर्ण रूप से सुखाकर ही मंडी में लेकर पहुंचे। जिससे किसानों का समय खराब न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed