फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   There are less seats in colleges compared to the number of students, difficulties may increase

Panipat News: विद्यार्थियों की तुलना में कॉलेजों में सीटें कम, बढ़ सकती है मुश्किल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 22 May 2025 06:03 AM IST
विज्ञापन
There are less seats in colleges compared to the number of students, difficulties may increase
पानीपत। जिले के महाविद्यालयों में दाखिले के लिए आवेदन प्रक्रिया तीसरे दिन भी जारी रही। प्रदेश के 328 महाविद्यालयों में 88 पाठ्यक्रमों के लिए तीन दिनों के दौरान करीब 4750 विद्यार्थियों ने पंजीकरण करवाया है। उच्चतर शिक्षा के लिए महाविद्यालयों का रूख करने वाले कुछ विद्यार्थियों का सपना सीटें कम रहने से अधूरा रह सकता है। जिले में करीब 15500 विद्यार्थियों ने 12वीं कक्षा की परीक्षा उत्तीर्ण की है। इसमें हरियाणा बोर्ड के 10175 विद्यार्थी तथा सीबीएसई के 5450 विद्यार्थी शामिल हैं। जबकि जिले के 14 महाविद्यालयों में स्नातक प्रथम वर्ष की 11260 सीटों पर दाखिला होना है। इनमें चार राजकीय, 5 राजकीय सहायता प्राप्त तथा 5 सेल्फ फाइनेंस कॉलेज शामिल हैं। ऐसे में 4000 से अधिक विद्यार्थी महाविद्यालयों में दाखिले से वंचित रहे सकते हैं। वहीं, शिक्षा विशेषज्ञों के अनुसार इस बार स्नातक कक्षाओं में दाखिले के लिए ज्यादा मारामारी नहीं रहेगी। दाखिला लेने में विद्यार्थियों को ज्यादा परेशानी नहीं आएगी।
विज्ञापन



दिल्ली या चंडीगढ़ की भी तैयारी

शिक्षा विशेषज्ञों की मानें तो 12वीं कक्षा उत्तीर्ण करने के बाद करीब 20 प्रतिशत विद्यार्थी उच्च शिक्षा के लिए दिल्ली या चंडीगढ़ में चले जाते हैं। इस बार भी 20 प्रतिशत से अधिक विद्यार्थियों का उच्च शिक्षा के लिए बड़े शहरों की ओर रूख करने की संभावना है। कुछ विद्यार्थी आगे की पढ़ाई छोड़ देते हैं। वहीं, कुछ विद्यार्थी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में दाखिला ले सकते हैं।
विज्ञापन




कॉलेज अनुसार सीटों का विवरण-

कॉलेज सीटें
आर्य कॉलेज 2540
एसडी कॉलेज 1950
आईबी कॉलेज 1540
आर्य आदर्श गर्ल्स कॉलेज 920
चौ. देवीलाल गर्ल्स कॉलेज 240
देशबंधु गुप्ता राजकीय महाविद्यालय 720
राजकीय कन्या महाविद्यालय मतलौडा 560
राजकीय महाविद्यालय इसराना 400
राजकीय महाविद्यालय बापौली 360
गांधी आदर्श कॉलेज समालखा 400
वैश्य गर्ल्स कॉलेज समालखा 440
पाइट कॉलेज समालखा 300
गीता डिग्री कॉलेज इसराना 470
गुरु ब्रह्मानंद गर्ल्स कॉलेज कुराना 420
वर्जन-

एसडी महाविद्यालय की 1950 सीटों के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है। अब तक करीब 270 आवेदन किए जा चुके हैं। आवेदन प्रक्रिया के लिए हेल्प डेस्क स्थापित किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


- डॉ. अनुपम अरोड़ा, प्राचार्य, एसडी पीजी महाविद्यालय, पानीपत।

वर्जन-

महाविद्यालयों में दाखिले को लेकर विद्यार्थियों को ज्यादा परेशानी नहीं आएगी। कॉलेज की 2540 सीटों पर विद्यार्थियों का दाखिला होगा। विद्यार्थियों को कौशल रोजगारपरक शिक्षा देने के प्रयास किए जा रहे हैं। हेल्प डेस्क लगाकर विद्यार्थियों की मदद की जा रही है। अब तक करीब 320 विद्यार्थियों ने आवेदन किया।

- डॉ. जगदीश गुप्ता, प्राचार्य, आर्य महाविद्यालय, पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed