फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   There are heaps of garbage everywhere in Jalalpur village

Panipat News: जलालपुर गांव में हर जगह गंदगी के ढेर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 22 Dec 2024 01:25 AM IST
विज्ञापन
There are heaps of garbage everywhere in Jalalpur village
सडक किनारे पडी गंदगी। संवाद
सनौली। जलालपुर प्रथम गांव में शिव मंदिर वाली गली और स्कूल के पास जगह-जगह सड़क किनारे गंदगी के ढेर लगे हुए हैं। हालात इतने बदतर हो चुके हैं कि अगर थोड़ी सी हवा चल जाए तो गंदगी उड़कर घरों में आने लग जाती है। गंदगी ज्यादा फैलने के चलते लोगों को बीमारी फैलने का डर भी सताने लगा है। गांव में लगे गंदगी के ढेर सरकार द्वारा चलाए गए स्वच्छता अभियान को मुंह चिढ़ाते नजर आ रहे है।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि गंदगी की समस्या को लेकर पंचायत को अवगत करवाया गया। लेकिन समस्या से निजात नहीं मिल सकी। ग्रामीणों ने रोष जाहिर करते हुए प्रशासन से मांग की है कि गंदगी को हटवाया जाए, जिससे लोगों को राहत मिल सके।
विज्ञापन

ग्रामीण संदीप, नवीन, नरेश, राजेश, महाबीर, शंति, रोशनी, मुकेश, महेंद्र, राजेश आदि का कहना है कि गांव मेंं शिव मंदिर व राजकीय स्कूल के आस जगह-जगह गंदगी के ढेर लगे रहते है। गांव में कई जगह तो गंदगी ऐसी जगह पर डाली पर जा रही है, जोकि घरों के सामने पड़ती है। जिसके चलते लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि अगर हवा चल जाए तो गंदगी उठकर उनके घरों में आ जाती है और बरसात के दिनों में गंदगी से बुरी बदबू आने पर लोगों को सांस लेना ही मुश्किल हो जाता है। उन्होंने बताया कि समस्या को लेकर कई बार ग्राम पंचायत को अवगत भी करवाया गया।

ग्रामीणों ने नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि अगर जल्द समस्या को समाधान नहीं किया गया तो सीएम विंडो में शिकायत करने की योजना बनाई। इस बारे में सरपंच सुशील कुमार को कहना है कि गांव में स्वच्छता बनाए रखना ही उनकी प्राथमिकता है। सड़क किनारे पड़ी गंदगी की सफाई कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed