फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   There are claims of development but the streets and roads are broken

Panipat News: विकास का दावा पर टूटी हैं गलियां और सड़कें

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 09 Feb 2025 01:32 AM IST
विज्ञापन
There are claims of development but the streets and roads are broken
पानीपत। वार्ड-चार में पांच साल में कई विकास कार्य कराए गए। सड़क के साथ सामुदायिक केंद्र और पार्क बनाए गए। इसके बाद भी कुछ गलियां और सड़कें टूटी हुई हैं। जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। वार्ड की कई कॉलोनियों में सुविधाओं को बेहतर बनाने पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार वार्ड-चार पानीपत ग्रामीण व शहरी कॉलोनियों का मिश्रित क्षेत्र है। इस वार्ड में करीब 20 कॉलोनियां आती हैं। इस बार वार्ड में शहरी और ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र की कॉलोनियों को अलग-अलग कर दिया गया है। वार्ड 14039 मतदाता हैं। इनमें 7874 पुरुष और 6165 महिलाएं हैं। वार्डवासी दीपक और निरंजन ने बताया कि वार्ड में विकास कार्य कराए गए हैं। कई सामुदायिक केंद्र और पार्क बने हैं। एक पार्क में व्यायामशाला बनाई गई है। हरिकिशन और जितेंद्र ने बताया कि वार्ड में गली व नाली समेत दूसरे निर्माण कार्य निगम का काम है।
विज्ञापन



कोट्स फोटो
निवर्तमान पार्षद रविंद्र नागपाल ने बताया कि वार्ड में कई विकास कार्य कराए गए हैं। स्काईलार्क रोड पर ऑटो मार्केट के चलते जाम की स्थिति रहती थी। लोगों की समस्या को देखते हुए ड्रेन नंबर-वन पर गुरुद्वारा भाई लालो जी के साथ जीटी रोड सर्कस ग्राउंड तक सड़क बनवाई है। वार्ड में आठ सामुदायिक केंद्र बनवाए हैं। एक पार्क नया बनाने के साथ चार पार्कों का सुंदरीकरण कराया है। एक योगशाला बनवाई है। यहां लोग हर रोज व्यायाम करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट्स
समाजसेवी पुष्पेंद्र रोड़ ने बताया कि वार्ड में विकास कार्यों का केवल दावा किया जा रहा है। ये सब निगम का काम है। कई कॉलोनियों में लोगों को मूलभूत सुविधा नहीं मिल पाई हैं। वे कई बार इनकी आवाज भी उठा चुके हैं फिर भी समस्याओं का समाधान नहीं किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed