फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Then protested, said - put ward wise tender

फिर किया विरोध, बोले- वार्ड वार लगाएं टेंडर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 04 Feb 2022 01:30 AM IST
विज्ञापन
Then protested, said - put ward wise tender
पानीपत। शहरी विधायक प्रमोद विज को शिकायत देने पहुंचे पार्षद व पार्षद पती। - फोटो : Panipat
पानीपत। शहर की सफाई के लिए अब दो जोन के टेंडर का भी विरोध शुरू हो गया है। जनप्रतिनिधियों ने आरोप लगाया कि निगम ने जानबूझ कर ऐसी शर्तें रखीं है कि जिससे दूसरी कंपनी प्रक्रिया में हिस्सा ही न ले सके। उन्होंने वार्ड वार टेंडर लगाने की मांग की है।
विज्ञापन

इस मामले में पार्षदों ने वीरवार को शहरी विधायक प्रमोद विज से मुलाकात की। पार्षदों ने कहा कि किसी भी कीमत पर दो जोन में सफाई का टेंडर मंजूर नहीं है। यह भी आरोप है कि दो जोन में सफाई के टेंडर में वार्ड वार सफाई कर्मियों, वाहनों और खर्च की जानकारी भी नहीं दी गई है। निगम आयुक्त के आने के बाद इसके विरोध में प्रदर्शन करेंगे। दो जोन मे टेंडर स्वीकार नहीं किया जाएगा। अब तक पुराने टेंडरों को भी निगम ने रद्द नहीं किया है।
विज्ञापन

काम के बारे में पूछा तक नहीं, आर्टिकल -14 का है उल्लंघन
वार्ड-15 के पार्षद अशोक छाबड़ा ने कहा कि किसी भी काम का सत्यापन पार्षद से कराया जाता है, लेकिन इस काम के लिए कोई राय नहीं ली गई। इसका भुगतान मेयर और आयुक्त की ओर से होगा। ये समझ से बाहर है। वार्ड-23 के पार्षद अश्वनी धींगड़ा ने कहा कि दो जोन के टेंडर के नियम एवं शर्ते गलत हैं। व्यक्ति विशेष का फायदा पहुंचाना लगता है। यह आर्टिकल -14 का उल्लंघन है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फैसला लेने के बाद तीन माह से रद्द नहीं किए टेंडर
वार्ड-11 की पार्षद कोमल सैनी और दिनेश सैनी ने कहा कि तीन महीने पहले फैसले के बावजूद पुराने टेंडर रद्द नहीं किए, अब दो जोन में टेंडर से नए एवं पुराने में फर्क ही नहीं रहेगा। शहर की सफाई चौपट हो जाएगी। वार्ड-9 की पार्षद चंचल सहगल एवं विजय सहगल ने कहा कि सफाई टेंडरों में गोलमाल हो रहा है। छह रोड की सफाई वाला टेंडर भी रद्द नहीं किया बल्कि दो बार बढ़ा दिया। वार्ड-22 की पार्षद चंचल डाबर और योगेश डाबर ने सवाल उठाया कि जब निगम को एक वर्ष का टेंडर लगाने की मंजूरी मिली थी तो पांच वर्ष का क्यों लगाया गया। हम इसके विरोध में हैं।

पार्षदों के साथ, रोकेंगे पैसे की बर्बादी
शहर की सफाई व्यवस्था पर करोड़ों रुपये बर्बाद हो रहे हैं। इस प्रकार से शहर को लुटने नहीं दिया जाएगा। इसके लिए सभी पार्षदों के साथ बैठकर विचार विमर्श किया जाएगा। पार्षदों की रायशुमारी के बाद जो भी सर्वसम्मति से फैसला होगा उस पर अमल किया जाएगा। - दुष्यंत भट्ट, सीनियर डिप्टी मेयर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed