{"_id":"6651373b8c50d86c920950c4","slug":"then-people-got-angry-at-the-corporation-and-said-no-water-no-votes-panipat-news-c-244-1-pnp1004-118697-2024-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: फिर लोगों का फूटा निगम पर गुस्सा, बोले, पानी नहीं तो वोट नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: फिर लोगों का फूटा निगम पर गुस्सा, बोले, पानी नहीं तो वोट नहीं
विज्ञापन
पानीपत। वार्ड-18 की आरके पुरम कॉलोनी में पीने का पानी तक नहीं है। जिससे यहां के लोग पिछले कई दिनों से काफी परेशान हैं। एक बार फिर से कॉलोनी के लोगों का गुस्सा निगम अधिकारियों के खिलाफ फूटा है। लोगों ने अपने घरों के सामने पोस्टर बैनर तक चस्पा कर दिए हैं कि अगर उन्हें पीने का पानी तक नहीं मिला तो वोट नहीं देंगे। वहीं, निगम अधिकारियों को दो दिन का अल्टीमेटम तक जारी किया है कि अगर रविवार तक उनकी समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वे सोमवार को अधिकारियों के कार्यालयों और आवास के बाहर मटका फोड़ प्रदर्शन करेंगे। अधिकारियों के खिलाफ कॉलोनी के लोगों ने जुलूस निकाला है।
गौरतलब है कि कॉलोनी में नगर निगम की ओर से लगाया गया ट्यूबवेल पिछले छह दिनों से खराब है। जिससे पानी न मिलने की वजह से कॉलोनी के करीब 2500 लोग परेशान हैं। इस ट्यूबवेल के सामने बिजली निगम का ट्रांसफार्मर लगा है। जब तक ट्रांसफार्मर नहीं हटेगा ट्यूबवेल की रिपेयरिंग नहीं हो सकी। बिजली निगम इसे हटाने के लिए नगर निगम से ढाई लाख का डिपोजिट एस्टीमेट मांग रहा है। नगर निगम अधिकारी इसकी सुनवाई नहीं कर रहे हैं। जिससे परेशान लोगों के पास सिवाए धरने के कोई विकल्प तक नहीं बचा।
वार्ड 18 के निवर्तमान पार्षद बलराम मकौल समेत काॅलोनी की बिमला, सुमन, सुनीता, राधा, कमला, लक्ष्मी, सुनील मलिक, राजेश शर्मा, पप्पू लाला और नरेश मेहता ने कहा कि शनिवार को लोकसभा चुनाव है। जबकि निगम अधिकारी उन्हें पीने तक का पानी मुहैया नहीं करवा पा रहे हैं। अगर उन्हें पानी नहीं मिला तो वे वोट नहीं करेंगे। वहीं, अधिकारियों को रविवार तक का अल्टीमेटम देते हुए कहा कि वे सोमवार को उनके घरों और कार्यालयों के बाहर मटका फोड़ प्रदर्शन करेंगे। ये प्रदर्शन जब तक जारी रहेगा जब तक उनके ट्रांसफार्मर की शिफ्टिंग और ट्यूबवेल की रिपयेरिंग नहीं होती।