{"_id":"6956b9521799797ae709accc","slug":"theft-in-temple-villagers-caught-thief-along-with-donation-box-panipat-news-c-36-1-amb1001-155696-2026-01-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: मंदिर में चोरी, ग्रामीणों ने दानपात्र सहित पकड़ा चोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: मंदिर में चोरी, ग्रामीणों ने दानपात्र सहित पकड़ा चोर
Fri, 02 Jan 2026 01:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
Updated Fri, 02 Jan 2026 01:38 AM IST
विज्ञापन
मुलाना। नए साल के पहले ही दिन पुलिस ने मंदिर में चोरी करने वाले एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने वाल्मीकि मंदिर से दानपात्र चोरी किया था, जिसे ग्रामीणों ने मुस्तैदी दिखाते हुए मौके पर ही पकड़ लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
सरकपुर स्थित वाल्मीकि मंदिर में 31 दिसंबर की दोपहर करीब एक बजे एक अज्ञात चोर ने सेंधमारी की। मंदिर के प्रधान अजीत सिंह ने बताया कि चोर मंदिर के अंदर रखा लकड़ी का दानपात्र उठाकर भाग गया था। दानपात्र में श्रद्धालुओं द्वारा चढ़ाई गई करीब 10 से 11 हजार रुपये की नकदी थी। चोरी के बाद ग्रामीण अपने स्तर पर आरोपी की तलाश में जुटे थे। मंदिर के प्रधान और अन्य ग्रामीणों को गांव के ही अनमोल पर शक हुआ। जब ग्रामीणों ने घेराबंदी की तो अनमोल चोरी किए गए दानपात्र के साथ पकड़ा गया। ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सूचना डायल-112 पर दी।