फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Theft in shop in Dahar and house in Israna and Shahpur

Panipat News: डाहर में दुकान और इसराना व शाहपुर मकान में चोरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 26 Nov 2025 02:58 AM IST
विज्ञापन
Theft in shop in Dahar and house in Israna and Shahpur
इसराना। इसराना थाना क्षेत्र में एक ही रात में तीन गांवों में दुकान व मकानों में चोरी कर ली। चार गहने और नकदी ले गए। थाना इसराना की पुलिस ने तीनों मामलों में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। डाहर गांव के अमरजीत ने शिकायत में बताया कि वह 22 नवंबर की रात को घर में सो रहे थे। गांव के बस अड्डे पर उनकी किराना की दुकान में चोरी कर ली। चोर ताला तोड़कर दुकान से एक गैस सिलिंडर, आठ हजार रुपये नकद और बीड़ी-सिगरेट सहित अन्य सामान चोरी कर ले गए।
विज्ञापन

इसराना के जसवंत ने पुलिस को बताया कि उनके घर से कुछ सामान चोरी कर लिया गया। शाहपुर गांव के रमेश ने बताया कि उनके परिवार में गांव में ही नए मकान का मुहूर्त था। वे परिवार सहित शाम को आठ बजे कार्यक्रम मूें गए थे। वे रात 12 बजे घर लौटे तो ताला टूटा मिला।
विज्ञापन



घर में अंदर देखने पर सामान बिखरा हुआ था और अलमारी से सोने की दो अंगूठी, दो झुमके, एक चुटकी, दो मंगलसूत्र, एक लॉकेट तथा चांदी की पाजेब, चुटकी, हाथ फूल और तागड़ी सहित लाखों रुपए का सामान गायब था। पीड़ितों ने इसराना थाने पहुंचकर चोरी की वारदातों की सूचना दी। पुलिस ने तीनों शिकायतों के आधार पर मामले दर्ज कर लिए हैं और चोरों की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed