{"_id":"5e542ec68ebc3ef4060f8d86","slug":"theft-in-bussinessman-s-home-in-panipat-panipat-news-knl232746122","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिवार सहित वृंदावन दर्शन करने गया उघमी, पीछे से तीन चोरों ने ताला तोड़ चुराया सामान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परिवार सहित वृंदावन दर्शन करने गया उघमी, पीछे से तीन चोरों ने ताला तोड़ चुराया सामान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मॉडल टाउन में वृंदावन घूमने गए एक परिवार के घर से चोरों ने हाथ साफ कर 55 लाख रुपये की नकदी और गहने चोरी कर फरार हो गए। परिवार लौटा तो उन्हें घर का ताला टूटा मिला और उपरोक्त नकदी और गहने चोरी मिले। पुलिस और एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची और केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू की।
पुलिस को दी शिकायत में विनोद कुमार पुत्र चंद्रभान बंसल मॉडल टाउन निवासी ने बताया कि वह 21 फरवरी को परिवार सहित घूमने के लिए वृंदावन गया था। वहीं, जब वह 23 फरवरी को घर वापस आया तो घर के दरवाजे का लाक टूटा हुआ मिला। वहीं अलमारी से दो लाख रुपये नकदी, एक लाख रुपये कीमत की विदेशी करेंसी, 22 लाख रुपये के सोने के गहने और करीब 30 लाख रुपये के डायमंड के गहने चोरी हो गए। जिसके बाद पीड़ित ने पुलिस को सूचना दी, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पास में लगी सीसीटीवी फुटेज खंगाल आरोपियों की तलाश में जुट गई है।
दो बार बाइक पर की रेकी, सीसीटीवी फुटेज में कैद पूरी वारदात
इस पूरी वारदात को कुल तीन आरोपियों ने अंजाम दिया। शुक्रवार रात 11.50 पर तीन आरोपी बाइक पर आते दिखाई दिए। जिसमें सबसे पीछे वाले आरोपी युवक बैग लिया हुआ दिखा। वहीं, उसके बाद 12.06 पर आरोपी वापस जिस दिशा से आए उसी दिशा में जाते दिखे। उसके बाद आरोपी 12.11 पर वापस आते हैं और फिर 12.13 पर वापस चले जाते हैं। वहीं, अंत में जब वापस आते हैं तो उनमें से बैग लिया हुआ आरोपी घर के अंदर चला जाता है और बाकी दो युवक बाइक लेकर आगे निकल जाते हैं। वहीं, पूरी वारदात को अंजाम देकर आरोपी बाहर आता और बाहर खड़े बाइक सवार दोनों आरोपियों के साथ बैठकर फरार हो जाता है।
विज्ञापन
2020 की अब तक की सबसे बड़ी चोरी
बता दें कि चोरों ने नए साल के बाद अब तक की यह सबसे बड़ी 55 लाख रुपये की चोरी की है। चोरी की ज्यातर वारदात में परिवार घर के बाहर ताला लगाकर जाते है और जिससे आरोपियों को अंदाजा होता है कि घर में कोई नहीं है और वारदात अंजाम देकर फरार हो जाते है। इसलिए जब भी परिवार घर से बाहर जाते है तब किसी न किसी एक सदस्य को घर पर छोड़कर जाएं।
दो मोबाइल नीचे से चोरी कर उपर कमरे में भूला चोर
पीड़ित ने बताया कि जब वह घर लौटे तो घर का बाहर के दरवाजे पर लॉक लगा हुआ था और दरवाजे के उपर मिट्टी के निशान मिले। वहीं जब उनकी पत्नी घर के अंदर पहुंची तो अंदर के दरवाजे का लॉक टूटा हुआ था। वहीं अंदर गए तो सभी अलमारी, सामान बिखरा हुआ था। वहीं बच्चो के मोबाइल नीचे के कमरे से उपर के कमरे में मिले। पिता का कहना है कि चोरों ने उन्हें भी चुराने का प्रयास किया था, लेकिन जब चोर उपर के कमरे में चोरी करने गया तो वहीं पर भूल गया।
केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश जारी है
पीड़ित की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है, उनके हाथ एक सीसीटीवी लगे थे, जिसमें एक बाइक पर तीन सवार युवक नजर आ रहे। आरोपियों की तलाश जारी है, जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
सुनिल कुमार, प्रभारी, मॉडल टाउन थाना।